फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today the procession, the procession will stop at Rama traffic, will jam

आज शोभायात्रा, कल राम बारात, लगेगा जाम

Sun, 11 Oct 2015 06:56 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 11 Oct 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
Today the procession, the procession will stop at Rama traffic, will jam

अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा सोमवार को दोपहर तीन बजे निकाली जाएगी और राम बारात मंगलवार शाम सात बजे से निकलेगी, लिहाजा जाम मिल सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, जिन-जिन स्थानों से शोभायात्रा और राम बारात निकलेगी, उन रास्तों पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। पुलिस के लिए भी मशक्कत होगी, क्योंकि उसे पंचायत चुनाव में भी ड्यूटी को जाना है।
विज्ञापन


बैंड बाजा और झांकियों के साथ मंगलवार को सुल्लामल रामलीला कमेटी द्वारा राम बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। देवी देवताओं की 81 झांकियों से सुसज्जित राम बारात ठाकुर द्वारा मंदिर से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली गेट, चौपला मंदिर, डासना गेट, रमते राम रोड, राइटगंज, बजरिया कीर्तन वाली गली से होते हुए वापस घंटाघर रामलीला मैदान में पहुंचेंगी। इस दौरान जहां भी बारात होगी, वहां का ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। दूसरी ओर, सोमवार को वैश्य समाज की ओर से अग्रसेन शोभा यात्रा निकाली जा रही है।

मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल ने बताया कि अग्रसेन शोभायात्रा महाराजा अग्रसेन पार्क चंद्रपुरी नवयुग मार्केट से शुरू होकर सिहानी, चौपला, डासना, रमतेराम रोड, गंज, अग्रसेन बाजार और दिल्ली गेट होते हुए देवी मंदिर पर संपन्न होगी। जहां से शोभायात्रा निकलेगी वहां का ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। शोभायात्रा निकलने के बाद ट्रैफिक खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed