पीएम मोदी की रैली आज, जुटेंगे एक लाख लोग!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही रैली में लगभग एक लाख की भीड़ जुटने का अनुमान है।
ये दावा है भाजपा नेतृत्व का जिसका कहना है कि पीएम की अभिनंदन रैली में करीब 1 लाख लोग इकट्ठा होंगे। पीएम की रैली के लिए तैयारियां जोरों पर हैं और लोग यहां आना शुरू भी हो गए हैं।
लेकिन भाजपा के एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने के दावे पर कांग्रेस और आप अपना-अपना राग गा रही हैं। दोनों पार्टियों का दावा है कि भीड़ जुटाने के लिए लोग यहां बाहर से बुलाए जा रहे हैं।
रैली में यूपी और हरियाणा से लाए गए लोग
पीएम की रैली में एक लाख की भीड़ जुटने के भाजपा के दावे को खोखला बताते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती कहते हैं कि, 'खबर है बहुत भारी संख्या में यूपी और हरियाणा से लोग लाए जा रहे हैं। शक्ति प्रदर्शन का प्रयास है। पता नहीं ये बीजेपी वाले अपनी पुरानी आदतें कब छोड़ेंगे। कब ये जनसेवा में उतरेंगे?'
वहीं कांग्रेस के मुकेश शर्मा का कहना है कि कांग्रेस कड़े शब्दों में बीजेपी की निंदा करती है क्योंकि उसने राज्य प्रशासन को जिस तरह मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए उपयोग किया है वह सही नहीं है। वहीं मुकेश शर्मा भी यह कहते हैं कि रैली में यूपी और हरियाणा से लोगों को लाया जा रहा है। वहीं वह यह भी दावा करते हैं कि इसके लिए 2500 बसें लगाई गई हैं।