{"_id":"6380256d8ef1f343170f8c0c","slug":"today-last-day-of-registration-for-second-spot-round-counseling-in-ipu","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू : दूसरी स्पॉट राउंड काउंसलिंग में पंजीकरण का आखिरी दिन आज, जमा करानी होगी काउंसलिंग फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीयू : दूसरी स्पॉट राउंड काउंसलिंग में पंजीकरण का आखिरी दिन आज, जमा करानी होगी काउंसलिंग फीस
Fri, 25 Nov 2022 07:46 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 25 Nov 2022 07:46 AM IST
सार
इस प्रोग्राम के अब तक आवेदन शुल्क जमा न कराने वाले आवेदक काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए दोनों फीस के साथ पंजीकरण करा सकते हैं। आईपीयू ने इस प्रोग्राम की खाली सीटों का संभावित ब्यौरा अपनी दोनों वेबसाइट पर जारी किया है।
विज्ञापन
आईपीयू
- फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विस्तार
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (आईपीयू) के बीटेक प्रोग्राम की दूसरे स्पॉट राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया में 25 नवंबर (शुक्रवार) तक पंजीकरण किया जा सकता है। इस प्रोग्राम के लिए 1200 रुपये आवेदन शुल्क जमा करा चुके योग्य आवेदक एक हजार रुपए की काउंसलिंग फीस और 500 रुपये की स्पॉट राउंड काउंसलिंग फीस 25 नवंबर तक ऑनलाइन जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
इस प्रोग्राम के अब तक आवेदन शुल्क जमा न कराने वाले आवेदक काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए दोनों फीस के साथ पंजीकरण करा सकते हैं। आईपीयू ने इस प्रोग्राम की खाली सीटों का संभावित ब्यौरा अपनी दोनों वेबसाइट पर जारी किया है।
विज्ञापन
इस प्रोग्राम के लिए 28 नवंबर तक विकल्प भरने का कराया जा सकता है। 29 नवंबर को स्पॉट काउंसलिंग का परिणाम घोषित किया जाएगा। इस प्रोग्राम की काउंसलिंग के संबंध में अधिक जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थी इसे देखकर काउंसलिंग से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां कर सकते हैं। साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया से लेकर अन्य जानकारियां भी ले सकते हैं।
विज्ञापन