{"_id":"5cb27440bdec22143a6800c4","slug":"today-last-date-of-online-application-in-pm-research-fellowship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम रिसर्च फेलोशिप में ऑनलाइन आवेदन का आज आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम रिसर्च फेलोशिप में ऑनलाइन आवेदन का आज आखिरी मौका
Sun, 14 Apr 2019 05:14 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 14 Apr 2019 05:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के विश्वविद्यालयों में एमटेक व पीएचडी प्रोग्राम की पढ़ाई कर रहे छात्र प्रधानमंत्री रिसर्च फेलेशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। 14 अप्रैल रात साढ़े 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन का आखिरी मौका है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को प्रति महीने 75 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक की फेलोशिप मिलेगी।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 2019 सत्र से पहली बार प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप योजना का सभी विश्वविद्यालयों के एमटेक व पीएचडी छात्रों को लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार ने 2018 में प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप योजना में बदलाव कर दिया था।
विज्ञापन
पहले यह योजना आईआईटी, एनआईटी, आईआईएससी बंगलूरू व आईआईएसआर के स्कॉलर्स के लिए उपलब्ध थी। हालांकि 2019 सत्र से पीएचडी व एमटेक प्रोग्राम के कोई भी स्कॉलर्स आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
योजना के तहत पहले दो साल छात्र को हर महीने 70 हजार रुपये की फेलोशिप मिलेगी। जबकि तीसरे वर्ष में 75 हजार रुपये और चौथे व पांचवें साल में 80 हजार रुपये प्रति महीना मिलेगा। इसके अलावा पांच साल तक दो लाख रुपये की विशेष ग्रांट भी दी जाएगी।