फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today is the last chance to accept an undergraduate seat at DU

Delhi NCR News: डीयू में स्नातक की सीट स्वीकार करने का आज अंतिम मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
23 अगस्त से शुरू हुए स्पॉट राउंड में 5,646 सीटें की गई आवंटित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में विभिन्न स्नातक प्रोग्राम की खाली सीटों को भरने के लिए शुरू हुए स्पॉट राउंड के तहत आवंटित सीट को स्वीकार करने का आज अंतिम मौका है। छात्र आवंटित सीट को बृहस्पतिवार तक स्वीकार कर सकेंगे। जबकि 29 अगस्त तक फीस का भुगतान करके सीट को पक्का किया जा सकेगा।
डीयू ने स्नातक की 13,400 खाली सीटों को भरने के लिए 23 अगस्त से स्पॉट राउंड शुरू किया था। डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी के अनुसार इन खाली सीटों पर 22, 241 हजार पंजीकरण किए गए। इसके आधार पर डीयू ने 5, 646 सीटों का आवंटन किया है। अब छात्रों के पास दाखिले का अंतिम मौका है। 31 अगस्त को दाखिला प्रक्रिया पर पूरी तरह से विराम लग जाएगा। यदि इस स्पॉट राउंड के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो दाखिले नहीं होंगे।
विज्ञापन

सीट आवंटन का पहला राउंड जुलाई में शुरू हुआ था लेकिन अब तक कई कॉलेजों में कई प्रोग्राम की सीटें नहीं भरी हैं। ऐसे में लगातार राउंड आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं सीटें भरने के लिए 15 से अधिक कॉलेजों को बारहवीं के अंकों के आधार पर दाखिला करने की मंजूरी दी गई है। कॉलेजों की यह दाखिला प्रक्रिया डीयू की दाखिला प्रक्रिया से अलग है। हालांकि कॉलेजों को सीयूईटी स्कोर से आवंटित सीट और बारहवीं के अंकों दोनों से दाखिले करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed