{"_id":"188c2e64d42fcf4765b5a95a1adfc1aa","slug":"today-in-the-socialist-housing-scheme-application-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से करें समाजवादी आवास योजना में आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से करें समाजवादी आवास योजना में आवेदन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 10 Mar 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी समाजवादी आवास योजना के फ्लैट्स के लिए मंगलवार से आवेदन शुरू होंगे। दिल्ली के करीब इंद्रप्रस्थ योजना में वन बीएचके और टू बीएचके श्रेणी के 888 फ्लैट्स बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
वन बीएचके फ्लैट की कीमत 16.55 लाख और टू बीएचके की 21.11 लाख रुपये तय की गई है। फ्लैट्स का एरिया करीब 64 वर्गमीटर से लेकर 70 वर्गमीटर तक होगा।
योजना में 30 अप्रैल तक सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। जीडीए वीसी संतोष यादव के मुताबिक समाजवादी आवास योजना में हर आय सीमा वाले आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
जीडीए की वेबसाइट के जरिए घर बैठे योजना में आवेदन किया जा सकेगा।