{"_id":"5e0a5d598ebc3e87f34d8617","slug":"today-congress-workers-will-fast-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज उपवास रखेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, 2 जनवरी से घर-घर जाकर भाजपा और आप की पोल खोलेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज उपवास रखेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, 2 जनवरी से घर-घर जाकर भाजपा और आप की पोल खोलेगी कांग्रेस
Tue, 31 Dec 2019 01:56 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के नेतृत्व में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार से एक जनवरी सुबह कांग्रेसी कार्यकर्ता उपवास रखेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता नए साल पर किसी भी जश्न में शामिल नहीं होंगे। दो जनवरी से कांग्रेस घर घर जाकर भाजपा-आम आदमी पार्टी की पोल खोलेगी।
विज्ञापन
यह घोषणा चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन कीर्ति आजाद, मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा एवं संयोजक चतर सिंह ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। कीर्ति आजाद और मुकेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, जानलेवा प्रदूषण, आर्थिक मंदी, बढ़ती बेरोजगारी, अनाधकृत कॉलोनी व झुग्गी वासियों के साथ हो रहे धोखे को देखते हुए पार्टी ने यह निर्णय लिया है। इस मौके पर मुकेश शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। कंट्रोल रूम से पार्टी भाजपा व आप के खिलाफ आक्रामक प्रचार शुरू करेगी। पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में शीला दीक्षित पेंशन योजना के नाम से एक विस्तारित योजना समाहित होगी।
विज्ञापन
कीर्ति आजाद ने बताया कि पार्टी ने दिल्ली में चुनाव अभियान को प्रभावी रुप से चलाने के लिए सभी मोर्चों पर रणनीति तैयार कर ली है। पहले चरण में 2-6 जनवरी तक कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा व आप पार्टी की जन विरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे। इसके साथ ही कांग्रेस के 15 वर्ष के शासनकाल में हुई उपलब्धियों को भी दोबारा लोगों तक पहुंचाएंगे। जिला व ब्लाक स्तर पर चुनाव अभियान समितियां गठित करने सहित पार्टी स्थानीय प्रचार माध्यमों के तौर पर सोशल मीडिया और डिजिटल संवाद पर विशेष ध्यान देगी।
विज्ञापन
सोनिया, प्रियंका और राहुल भी करेंगे प्रचार
कीर्ति आजाद ने बताया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके लिए बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की तैनाती के लिए तेजी से काम शुरू हो चुका है। पार्टी बड़े पैमाने पर दिल्ली में रोड शो और रैलियां आयोजित करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के चुनाव प्रचार में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी।