{"_id":"9bbc47e5395e9a7a4e81f0abdc277f7a","slug":"today-cargo-vehicle-srestricted-to-enter-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मालवाहक वाहनों का दिल्ली प्रवेश प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मालवाहक वाहनों का दिल्ली प्रवेश प्रतिबंधित
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालवाहक वाहनों को आज दोपहर दो बजे तक नोएडा की सीमा से दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रतिबंध बीती रात 10 बजे से ही लागू हो चुका है। ऐसा ही प्रतिबंध 25 जनवरी की रात 10 बजे से 26 जनवरी को दोपहर दो बजे तक भी होगा। 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड की वजह से मालवाहक वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
नोएडा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक ग्रेटर नोएडा से आने वाले मालवाहक वाहनों को कालिंदी कुंज, डीएनडी और चिल्ला रेगुलेटर के रास्ते दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से काफी पहले बैरिकेड लगाकर रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह से वसुंधरा एंक्लेव के रास्ते दिल्ली जाने वाले मालवाहक वाहनों को सेक्टर-6 पुलिस चौकी पर ही रोक दिया जाएगा। वहीं सेक्टर-2 गोलचक्कर और संदीप पेपर मिल चौराहे पर मालवाहक वाहनों के निकलने पर प्रतिबंध होगा ताकि यह न्यू अशोक नगर के रास्ते दिल्ली में प्रवेश न कर सकें।
विज्ञापन
इसी तरह से कोंडली बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करने वाले मालवाहक वाहनों को झुंडपुरा चौक पर ही बैरिकेड लगाकर रोक लिया जाएगा। ऐसे वाहनों को दिल्ली प्रवेश से रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस सहित सिविल पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात रहेंगे।