{"_id":"bfe2ce25e903c7418462279a2e23571c","slug":"to-the-cricket-ball-breaks-the-glass-of-rakhi-s-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः ऐसे टूटा था राखी बिड़ला के कार का शीशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः ऐसे टूटा था राखी बिड़ला के कार का शीशा
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Jan 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री राखी बिरला की कार पर हमले की खबर सोमवार को पूरे दिन राजनीतिक गलियारे में छाई रही।
मामले में मंगलवार को एक बच्चे ने यह खुलासा किया कि कार का शीशा क्रिकेट की बॉल से टूटा था। उसने कार में बैठी महिला से माफी भी मांग ली थी।
वहीं मंत्री ने कहा है कि उनसे किसी ने माफी नहीं मांगी है। इन सबके बीच सीएम केजरीवाल ने कहा कि शुरुआती दौर में यह पता नहीं था कि कार का शीशा कैसे टूटा।
अगर बच्चे की गेंद से टूटा है तो मामला अपने आप खत्म माना जाएगा। बताते चलें कि राखी बिरला की कार का शीश टूटने के मामले में मंगलवार को कुणाल नामक बच्चा सामने आया जिसने कहा ‘मैं छत पर क्रिकेट खेल रहा था। बॉल कार पर जा लगी। मैंने उसमें बैठी महिला से माफी भी मांग ली थी।’
यही बात मंगोलपुरी आर ब्लॉक के संतोषी माता मंदिर के पास रहने वाले गोविंद ने भी कही। इन सबके बीच राखी बिरला के कई बयान आए। हालांकि समाज कल्याण मंत्री ने कहा है कि उनसे किसी ने माफी नहीं मांगी है और फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा है कि मामूली सी घटना को तूल देना ठीक नहीं है। जनप्रतिनिधियों को इस तरफ बहुत ध्यान नहीं देना चाहिए। जबकि दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि बॉल कार पर लगी तो उसे हमला बताना गलत है।