फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IHBAS will purchase medical supplies

Delhi NCR News: इहबास करेगा चिकित्सा सामग्री की खरीदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। दिलशाद गार्डन स्थित मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) की इमरजेंसी लैब के लिए जरूरी चिकित्सा सामग्री खरीदी जाएगी। संस्थान ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर खरीद प्रक्रिया शुरू की है। इमरजेंसी लैब में इस्तेमाल होने वाली रोश 9180 इलेक्ट्रोलाइट एनालाइजर मशीन के लिए जरूरी कंज्यूमेबल्स खरीदे जाएंगे। संस्थान के मुताबिक, यह खरीद अधिकृत सप्लायर मेसर्स रिलायबल मेडिकल सप्लाई कंपनी, पीतमपुरा के माध्यम से प्रोपराइटरी बेसिस पर की जा रही है। खरीदी जाने वाली सामग्री में सोडियम, पोटैशियम और कैल्शियम के इलेक्ट्रोड, स्नैप पैक, टयूबिंग सेट, रोलर पंप समेत करीब 13 तरह की सामग्री शामिल है। संस्थान ने खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए यह सूचना अपनी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed