फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   to meet Girlfriend murder the whole family of bride

प्रेमिका से मिलने के बाद उसके घर में डालना चाहते थे 'खूनी डकैती'

Tue, 19 Jan 2016 01:53 AM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
to meet Girlfriend murder the whole family of bride

कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर और लुटेरे गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि बदमाश अपने एक साथी की प्रेमिका की ससुराल जा रहे थे, जहां ससुराल वालों की हत्या कर डकैती डालते और प्रेमिका से मिलते।

विज्ञापन


मकसद था कि ससुराल वालों की हत्या के बाद प्रेमिका मायके आकर रहने लगती तो उससे मिलना आसान होगा। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, चाकू, लोहे की रॉड, पांच बाइक और तीन कार बरामद की हैं।

विज्ञापन


तीन वाहन दिल्ली और हरियाणा से चोरी किए गए थे।

गर्लफ्रेंड की ससुराल मोदीनगर के एक गांव में है

to meet Girlfriend murder the whole family of bride

एसपी देहात राकेश पांडेय ने बताया कि रविवार रात एक सूचना पर पुलिस ने मोदी कृषि फार्म पर दबिश दी। पुलिस को देख दो बदमाश भाग गए, जबकि तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया।


पकड़े गए बदमाश मोहम्मद कैश, कामिल निवासी कलछीना भोजपुर और सलमान नई मंडी मुजफ्फरनगर हैं। पुलिस ने तीन बाइक मौके से, तीन कार और दो बाइक बदमाशों की निशानदेही पर कादराबाद में बंद पड़े ईंट के भट्टे से बरामद कीं।

बरामद वाहनों में दो बाइक दिल्ली और एक कार हरियाणा के झज्जर से चोरी की गई थी। कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि सलमान की गर्लफ्रेंड की ससुराल मोदीनगर के एक गांव में है।

प्रेमिका के घर खूनी डकैती की योजना

to meet Girlfriend murder the whole family of bride

सलमान ने कैश और कामिल के साथ मिलकर प्रेमिका के घर खूनी डकैती की योजना बनाई थी। सलमान ने दोनों बदमाशों को बताया था कि प्रेमिका के ससुराल में जमीन बिक्री के दो लाख रुपये आए हैं।


डकैती डालने से रुपये के साथ-साथ प्रेमिका के मिलने का मकसद था। इनके खिलाफ मुजफ्फरनगर, भोजपुर, दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी के केस दर्ज हैं।

एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed