{"_id":"9c0e492cf4a385607bf56476281abd12","slug":"to-life-vote-percentage-badminton-queen-saina-nehwal-image-at-stake","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन क्वीन साइना की प्रतिष्ठा दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन क्वीन साइना की प्रतिष्ठा दांव पर
मलिक असगर हाशमी/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 05 Apr 2014 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की बैडमिंटन क्वीन साइना नेहवाल की तस्वीर वाले होर्डिंग पूरे लोकसभा क्षेत्र में लगाए गए हैं। इसमें वह लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करतीं दिखाई दे रही हैं। ऐसा इसलिए किया गया है कि लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत में इजाफा किया जा सके।
विज्ञापन
खासकर युवा वर्ग मतदान के प्रति जागरूक हों। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में गुड़गांव का मतदान प्रतिशत बुरा नहीं था। इस बार पहले की तुलना में वोटरों की संख्या करीब छह लाख अधिक है। वहीं, बूथों की तादाद पहले के अनुपात में नहीं बढ़ाने से मतदान प्रतिशत कम होने का खतरा है।
विज्ञापन
इसी के मद्देनजर क्षेत्र में निरंतर मतदाताओं को जागरूक करने वाले कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बैडमिंटन क्वीन साइना नेहवाल के होर्डिंग भी लगाए गए हैं। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों को विशेष तौर पर जागरूकता अभियान से जोड़ा गया है। एक शख्स को वोटिंग ताऊ बनाकर सड़कों पर प्रचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
वोटिंग ताऊ विशेष तौर से युवाआें और कारोबारियाें के बीच जा रहे हैं। रविवार को राहगीरी के दिन भी वोटिंग को प्रेरित करने वाले कई कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। हालांकि, गुड़गांव का पॉश इलाका वोटिंग को लेकर बदनाम रहा है। यहां आलिशान कोठियाें में रहने वाले घराें से बाहर नहीं निकलते।
वोटिंग प्रतिशत बिगाड़ सकते हैं युवा
संयुक्त उपायुक्त पुरानेंद्र सिंह चौहान को लगता है कि युवा वर्ग वोटिंग के दिन मतदान केन्द्र पर कम संख्या में आकर वोट प्रतिशत बिगाड़ सकता है। इस दफा 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या करीब 80 हजार है।
जबकि, 20 से 29 साल के साढे़ चार लाख वोटर हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी का मानना है कि दोनों वर्गों को वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए युवाओं को घर के बाहर निकलना आवश्यक है।
2014 गुड़गांव लोगसभा क्षेत्र
कुल वोटर: 18,44,906
कुल उम्मीदवार: 22
मतदान केंद्र: 1816