फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To improve education, the government passed three important bills

शिक्षा सुधार के लिए सरकार ने पास किए जरूरी बिल

Wed, 02 Dec 2015 09:39 AM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
To improve education, the government passed three important bills

आम आदमी पार्टी सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए तीन बिल पास किए। इन बिलों का विपक्षी दल भाजपा के विधायकों ने विरोध किया।

विज्ञापन


बिलों पर मतदान के समय भाजपा के दोनों विधायकों ने उनको शिक्षा के लिए नुकसानदायक करार देते हुए सदन का बहिष्कार किया। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप के करीब एक दर्जन विधायकों ने तीनों बिलों को शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए मील का पत्थर करार दिया।
विज्ञापन


सदन में दिल्ली विद्यालय (लेखों की जांच और अधिक फीस की वापसी) बिल, दिल्ली विद्यालय (संशोधन) बिल और निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (दिल्ली संशोधन) बिल पास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को वेतन कम दिया जा रहा है

To improve education, the government passed three important bills

इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीनों बिलों को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बिल शिक्षा के प्रति सरकार की गंभीरता, भ्रष्टाचार रोकने, सबको शिक्षा देने वाले है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा का सिस्टम ईमानदारी से चल नहीं सकता। निजी स्कूलों में फर्जीवाड़ा हो रहा है। बच्चों से काफी अधिक फीस ली जा रही है और शिक्षकों को वेतन कम दिया जा रहा है।

ऐसे में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने की उम्मीद नहीं की जा सकती। मगर इन बिलों के चलते ईमानदारी से शिक्षा दी जा सकती है।

स्कूल मालिकों को व्यवसाय करने की खुली छूट दी गई है

To improve education, the government passed three important bills

उन्होंने कहा कि इन बिलों के तहत स्कूलों के खातों की जांच कराई जाएगी, c डोनेशन लेने वालों को जेल भेजा जाएगा।


उन्होंने एलान किया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर करने के साथ-साथ सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि तीनों बिल शिक्षकों, अभिभावकों व बच्चों के विरोधी है।

सरकार ने स्कूल मालिकों से मिलकर उनके साथ षड्यंत्र रचा है। स्कूल मालिकों को व्यवसाय करने की खुली छूट दी गई है और वह कानूनी तौर पर शिक्षकों व अभिभावकों का शोषण कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed