फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To hide an affair with lover's killed husband.

आपत्तिजनक हाल में पकड़ाई तो पत्नी ने किया मर्डर

Sun, 04 Oct 2015 09:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Oct 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
To hide an affair with lover's killed husband.

कापसहेड़ा में बृहस्पतिवार को हुई एक युवक मनोज (30) की हत्या में पुलिस ने उसकी पत्नी सुनीता (24) और उसके प्रेमी गांव महोना, कन्नौज, यूपी निवासी सचिन उर्फ सोनू (23) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तौलिया और बाइक बरामद कर ली है। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आरए संजीव ने बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे नारायण आश्रम, समालखा के पास एक युवक का शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन


युवक की शिनाख्त समालखा गांव निवासी मनोज के रूप में हुई है। गला दबाने के साथ ही उसकी कनपटी पर ईंट से वारकर हत्या की गई थी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि मनोज के घर सोनू नामक युवक का खूब आना जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तिजनक हालत में पत्नी को देखा था दोस्त संग

To hide an affair with lover's killed husband.

पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने मनोज की हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने खुलासा किया कि वह करीब चार माह पूर्व मनोज के पड़ोस में रहता था।

मनोज से उसकी दोस्ती हुई, इसी बीच मनोज की पत्नी से उसके अवैध संबंध बन गए। अक्सर सोनू मनोज के घर आने लगा। घटना वाले दिन सोनू व मनोज ने साथ बैठकर शराब पी। बाद में मनोज को ज्यादा नशा हो गया। पति को अचेत अवस्था में छोड़कर सुनीता व सोनू दूसरे कमरे में चले गए।

इसी बीच मनोज वहां आ गया। वहां दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देखने के बाद मनोज भड़क उठा और गुस्सा जाहिर करने लगा। इसके बाद सुनीता और सचिन ने तौलिया से उसका गला दबा दिया। इसके बाद कनपटी पर ईंट से वारकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed