फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To deal with traffic jams will soon start work on underpass

ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए जल्द ही शुरू होगा अंडरपास का काम

Sun, 22 May 2016 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 22 May 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
To deal with traffic jams will soon start work on underpass
गुड़गांव शहर

लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने दावा किया है कि गुडग़ांव में तीन नए अंडरपास राजीव चौंक, सिग्रेचर टावर व इफ्को चौक का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। इन तीनों चौकों को सिग्नल फ्री किया जाएगा, जिससे ओल्ड गुडग़ांव व न्यू गुडग़ांव में लोगों को आवागमन में सुगमता मिलेगी।

विज्ञापन


वह शुक्रवार रात सेक्टर-23 के कम्युनिटी सैंटर में सीनियर सिटीजन फोरम के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुडग़ांव साइबर सिटी, डेवलपमेंट सिटी, मिलेनियम सिटी कई नामों से जाना जाता है लेकिन पिछली सरकारों के समय में यहां नाम मात्र का विकास हुआ। 
विज्ञापन


गुडग़ांव में ट्रैफिक जाम की स्थिति ने और अधिक विकराल रूप ले लिया है। पिछली सरकारों ने इस और कभी ध्यान तक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि गुडग़ांव का नाम गुरुग्राम करने को लेकर कुछ लोगों बेवजह शोर मचा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सेक्टर-23 के स्थानीय निवासियों ने सिंह के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखीं, जिस पर लोक निर्माण मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिलाया कि उनके काम प्राथमिकता के आधार पर होंगे। इस मौके पर वार्ड नंबर-2 के पार्षद रविन्द्र यादव, भाजपा डूंडाहेड़ा मंडल के महेश यादव, नगर निगम के एक्सईएन अभिनव वर्मा और एसडीओ प्रदीप आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed