{"_id":"574036d14f1c1bdb6aac7864","slug":"to-deal-with-traffic-jams-will-soon-start-work-on-underpass","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए जल्द ही शुरू होगा अंडरपास का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए जल्द ही शुरू होगा अंडरपास का काम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 22 May 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव शहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने दावा किया है कि गुडग़ांव में तीन नए अंडरपास राजीव चौंक, सिग्रेचर टावर व इफ्को चौक का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। इन तीनों चौकों को सिग्नल फ्री किया जाएगा, जिससे ओल्ड गुडग़ांव व न्यू गुडग़ांव में लोगों को आवागमन में सुगमता मिलेगी।
विज्ञापन
वह शुक्रवार रात सेक्टर-23 के कम्युनिटी सैंटर में सीनियर सिटीजन फोरम के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुडग़ांव साइबर सिटी, डेवलपमेंट सिटी, मिलेनियम सिटी कई नामों से जाना जाता है लेकिन पिछली सरकारों के समय में यहां नाम मात्र का विकास हुआ।
विज्ञापन
गुडग़ांव में ट्रैफिक जाम की स्थिति ने और अधिक विकराल रूप ले लिया है। पिछली सरकारों ने इस और कभी ध्यान तक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि गुडग़ांव का नाम गुरुग्राम करने को लेकर कुछ लोगों बेवजह शोर मचा रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर सेक्टर-23 के स्थानीय निवासियों ने सिंह के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखीं, जिस पर लोक निर्माण मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिलाया कि उनके काम प्राथमिकता के आधार पर होंगे। इस मौके पर वार्ड नंबर-2 के पार्षद रविन्द्र यादव, भाजपा डूंडाहेड़ा मंडल के महेश यादव, नगर निगम के एक्सईएन अभिनव वर्मा और एसडीओ प्रदीप आदि मौजूद रहे।