फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tillu Tajpuriya Murder College politics made Jitendra Gogi and Tillu Tajpuria enemies

Tillu Tajpuriya: गहरी दोस्ती के बाद दुश्मनी और अब रह गए सिर्फ नाम, गोगी-टिल्लू कॉलेज की राजनीति से बने दुश्मन

Wed, 03 May 2023 10:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 May 2023 10:32 AM IST
सार

कॉलेज की राजनीति ने जितेंद्र गोगी और टिल्लू ताजपुरिया को दुश्मन बना दिया था। पहले रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या हुई जिसका आरोप टिल्लू पर लगा। अब मंगलवार को गोगी गिरोह के बदमाशों ने टिल्लू की हत्या कर बदला ले लिया।

विज्ञापन
Tillu Tajpuriya Murder College politics made Jitendra Gogi and Tillu Tajpuria enemies
Tillu Tajpuriya Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले गहरी दोस्ती और फिर दुश्मनी निभाने वाले गैंगस्टर जितेंद्र गोगी और टिल्लू ताजपुरिया का अब सिर्फ नाम ही बचा है। गहरी दोस्ती रखने वाले जितेंद्र और टिल्लू ने कॉलेज की राजनीति में हाथ आजमाने का फैसला किया और यहीं से इनकी दुश्मनी की नींव डल गई, जो एक दूसरे की जान लेकर ही खत्म हुई। 
विज्ञापन


पहले रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या हुई जिसका आरोप टिल्लू पर लगा। अब मंगलवार को गोगी गिरोह के बदमाशों ने टिल्लू की हत्या कर बदला ले लिया। पुलिस के मुताबिक, 12वीं पास करने के बाद ताजपुर गांव निवासी टिल्लू और अलीपुर गांव निवासी गोगी ने स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में स्पोर्ट्स कोटे से दाखिला लिया। कॉलेज में साल 2007 में दोनों की दोस्ती हुई। 
विज्ञापन


दोनों बॉलीबॉल और एथलेटिक्स के खिलाड़ी थे। दोनों नाम कमाने के लिए कॉलेज की राजनीति में उतर गए, लेकिन एक दूसरे से खिलाफ लड़ने के पक्ष में नहीं थे। इसके बावजूद दोनों चुनाव लड़े। बस यहीं से दोनों के बीच संबंध इतने खराब हो गए कि जान के दुश्मन बन गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2013 तक दोनों में गैंगवार शुरू हो गई। दोनों गिरोह हत्या, उगाही और लूटपाट करने लगे। इलाके में वर्चस्व के लिए दुश्मनी बढ़ी और एक दूसरे के गिरोह के बदमाशों को ठिकाने लगाने लगे। साल 2015 में गोगी गिरोह ने टिल्लू के साथी दीपक की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों गिरोह के 25 बदमाशों की हत्या कर दी गई।
 

सोनीपत पुलिस ने टिल्लू को गिरफ्तार किया था
साल 2016 में सोनीपत पुलिस ने टिल्लू को हत्या के एक मामले में रोहतक से गिरफ्तार किया था। जेल में उसकी दोस्ती नीरज बवानिया से हो गई। इसके जरिए वह गोगी को रास्ते से हटाना चाहता था। नीरज भी दिल्ली से गोगी का वर्चस्व खत्म करना चाहता था। साल 2018 में गोगी और टिल्लू गिरोह के बीच बुराड़ी में गैंगवार हुई। 

 

इसमें टिल्लू गिरोह के एक बदमाश सहित तीन की मौत हो गई। इसके बाद टिल्लू ने गोगी की हत्या की साजिश रची। साल 2021 में रोहिणी अदालत में पेशी के दौरान गोगी की अदालत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। टिल्लू पर गोगी की हत्या करने का आरोप लगा। 

 

सुरक्षा की दृष्टि से मंडोली जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा को उस जेल से शिफ्ट कर दिया गया। टिल्लू भी मंडोली जेल में बंद था। इसके बाद सुरक्षा कारणों से टिल्लू को भी तिहाड़ जेल नंबर 8 और 9 के सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट किया गया। अब यहीं उसकी हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed