{"_id":"5efa03258a9c37259303d594","slug":"tihar-jail-prisoner-stabbed-to-death-by-another-inmate-because-of-old-enmity","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : तिहाड़ जेल में दुष्कर्म के आरोपी की चाकू मारकर हत्या, अधिकारियों ने बताया पुरानी रंजिश का मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : तिहाड़ जेल में दुष्कर्म के आरोपी की चाकू मारकर हत्या, अधिकारियों ने बताया पुरानी रंजिश का मामला
Mon, 29 Jun 2020 08:40 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 29 Jun 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
- फोटो : ANI
दिल्ली तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी कि एक कैदी ने दूसरे कैदी की पुरानी रंजिश के चलते चाकू मार कर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जेल नंबर 8-9 में सुबह 6 बजे कैदी जाकिर ने एक नुकीले धातु के हथियार से मोहम्मद मेहताब के पेट और गर्दन पर कई वार किए।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल की मुताबिक जाकिर को हाल ही में जेल नंबर 5 से जेल नंबर 8-9 में शिफ्ट किया गया था। डीजी ने बताया कि मेहताब की गर्दन पर घाव गहरे थे, पहले उसे जेल की डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसके बाद उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गोयल ने बताया कि हमले के पीछे की वजह पुरानी, व्यक्तिगत दुश्मनी है। जाकिर के खिलाफ हरि नगर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। डीजी ने बताया कि मामले में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट द्वारा पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मेहताब साल 2014 में अंबेडकर नगर में दुष्कर्म के मामले में आरोपी था और तब से ही जेल में था। जबकि जाकिर जैतपुर में हत्या के आरोप में साल 2018 से जेल में है।