{"_id":"687d8c036d9fe7766d004384","slug":"tightening-reins-will-be-put-on-brokers-who-tarnish-the-country-s-image-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : देश की छवि खराब करने वाले दलालों पर कसी जाएगी नकेल, आईजीआई एयरपोर्ट पर पुलिस की कई टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : देश की छवि खराब करने वाले दलालों पर कसी जाएगी नकेल, आईजीआई एयरपोर्ट पर पुलिस की कई टीमें गठित
Mon, 21 Jul 2025 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:08 AM IST
सार
अंकुश लगाने के लिए टीम सादी वर्दी में आरोपियों पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने करीब आधा दर्जन टीम गठित की हैं, जो तकनीकी सुविधा से लैस हैं।
विज्ञापन
Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश से आने वाले पर्यटकों को परेशान करने और देश की छवि धूमिल करने वाले दलालों पर आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस नकेल कसने की तैयारी कर रही है। इनपर अंकुश लगाने के लिए टीम सादी वर्दी में आरोपियों पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने करीब आधा दर्जन टीम गठित की है, जो तकनीकी सुविधा से लैस है। टीम एयरपोर्ट पर गश्त के साथ साथ तीसरी आंख के जरिए चप्पे चप्पे पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस को लगातार परेशान करने और ठगी करने की शिकायतें मिल रही हैं। साल के शुरुआती छह माह में पुलिस ने करीब 230 मामले दर्ज किए हैं। इसमें सबसे अधिक दलालों की ओर से परेशान करने की शिकायते हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी की माने तो इसपर कार्रवाई भी हुई है और करीब 303 दलालों को गिरफ्तारी की जा चुकी है। चार मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने ठगी के मामले में दस आरोपियों पर कार्रवाई की है। 2024 में पुलिस ने 540 दलालों पर शिकंजा कसा था।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशान करने की घटनाएं उनकी सुरक्षा और एयरपोर्ट की वैश्विक छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।
दलाल रात में सक्रिय रहते हैं और खुद को प्रीपेड टैक्सी ड्राइवर बताकर यात्रियों को सस्ती सेवाओं का झांसा देते हैं। इनसे यात्री आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। साथ ही उनकी सुरक्षा पर भी खतरा है। दिल्ली टूरिस्ट एक्ट के तहत आईजीआई एयरपोर्ट पर दलाली करना पूरी तरह से प्रतिबंधित और दंडनीय अपराध है।
रोकथाम के लिए किए गए उपाय
- दलाली निरोधक टीम की तैनाती : एयरपोर्ट के आगमन और पार्किंंग जोन में 24 घंटे सादी वर्दी में पुलिस की तैनाती
- पैदल और बाइक से गश्त : भीड़भाड़ वाले जगहों पर पैदल और बाइक से पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है
- अन्य सुरक्षा एजेंसी से तालमेल : दलालों पर नकेल कसने के लिए एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ और अन्य एजेंसियों से तालमेल