{"_id":"5d8900148ebc3e012e1f3fb8","slug":"tick-talk-star-sandeep-arrested-after-threat-to-commit-suicide-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिक टॉक स्टार ने 8वीं मंजिल पर चढ़ दी खुदकुशी की धमकी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिक टॉक स्टार ने 8वीं मंजिल पर चढ़ दी खुदकुशी की धमकी, गिरफ्तार
Mon, 23 Sep 2019 10:55 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 23 Sep 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
खुदकुशी की धमकी देने वाला संदीप गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
हरिनगर स्थित एक होटल की 8वीं मंजिल पर चढ़कर रविवार दोपहर से खुदकुशी करने की धमकी देने वाले संदीप उर्फ अरमान मलिक को पुलिस ने सोमवार सुबह समझा-बुझाकर नीचे उतार लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे निहाल विहार थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जहां उसकी नौकरानी ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत दे रखी है। निहाल विहार थाना पुलिस ने अदालत में पेश करने के बाद उसे रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार. संदीप सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। टिक टॉक पर उसके 50 हजार फॉलोअर हैं। नौकरानी ने जून माह में संदीप के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत निहाल विहार थाने में की थी। रविवार को संदीप अपनी दूसरी पत्नी के साथ अहमदाबाद से दिल्ली पहुंचा और हरिनगर स्थित होटल में ठहरा। यहां पत्नी से विवाद होने पर वह छत पर चढ़कर खुदकुशी की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद रविवार दोपहर से देर रात तक पुलिस व दमकल विभाग की टीम उसे उतरने की लगातार कोशिश करती रही। इस दौरान संदीप सोशल मीडिया पर अपना वीडियो अपलोड करता रहा। पुलिसकर्मियों के लगातार कोशिश करने के बाद वह सोमवार को नीचे उतर आया।
जांच में पता चला कि पुलिस के अनुसार संदीप के खिलाफ नौकरानी ने आरोप लगाए थे, लेकिन अभी उसका बयान अदालत में दर्ज नहीं हुआ है।