फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thursday was the hottest day in 10 years in delhi

जनवरी में ही निकले पसीने: टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, बारिश भी न गिरा पाई तापमान; ऐसा रहेगा 26 जनवरी को मौसम

Fri, 24 Jan 2025 01:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 Jan 2025 01:25 AM IST
सार

जनवरी का महीना सामान्य रूप से सबसे ठंडा माना जाता है। इस बार अपेक्षा से काफी गर्म रहा है। 1 से 23 जनवरी के बीच इस महीने का औसत न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

विज्ञापन
Thursday was the hottest day in 10 years in delhi
जनवरी में हुआ गर्मी का अहसास - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में जनवरी में ही सूरज ने मार्च माह जैसी गर्मी का अहसास करा दिया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 23 जनवरी को न्यूनतम तापमान बीते 10 वर्ष में सबसे अधिक रहा। यह 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि 2015 में इसी दिन 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। बुधवार रात को हल्की बारिश होने के बाद भी तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई है। मौसम विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बीते तीन साल बाद सबसे अधिक पांच दिन बारिश वाला महीना रहा। जबकि 2022 में इस माह सात दिन बारिश दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर मध्यम स्तर का कोहरा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। ऐसे में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धूप का लिया आनंद
उधर, बृहस्पतिवार को लोगों ने धूप का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा, जोकि 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, सुबह आठ बजे तक पालम एयरपोर्ट में दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। साथ ही, सफदरजंग एयरपोर्ट में सुबह साढ़े सात बजे के करीब दृश्यता 200 मीटर रही।

विज्ञापन

जनवरी 2025 अधिक गर्म 
जनवरी का महीना सामान्य रूप से सबसे ठंडा माना जाता है। इस बार अपेक्षा से काफी गर्म रहा है। 1 से 23 जनवरी के बीच इस महीने का औसत न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस महीने का सबसे कम तापमान 4.8 डिग्री रहा जो 9 जनवरी 2025 को दर्ज किया गया था। यह इस महीने का एकमात्र ऐसा मौका था जब तापमान पांच डिग्री से नीचे गया। आमतौर पर सबसे कम तापमान दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी के चौथे सप्ताह के बीच दर्ज किए जाते हैं। 

26 जनवरी को बारिश के कोई संकेत नहीं
एनसीआर में भारी बारिश नहीं हुई है, इसलिए कोहरा बहुत घना नहीं होगा और अधिकांश स्थानों पर मध्यम ही रहने का अनुमान है। कोहरे से 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में कोई परेशानी नहीं होगी। हालांकि, सुबह का तापमान फिर से एक अंकों में गिर सकता है। रविवार को न्यूनतम तापमान लगभग 7 डिग्री तक गिरने की संभावना है।

बीत सालों में 23 जनवरी को न्यूनतम तापमान दर्ज
2015--------11.4 डिग्री सेल्सियस
2016--------4.6 डिग्री सेल्सियस
2017--------10 डिग्री सेल्सियस
2018--------9.4 डिग्री सेल्सियस
2019--------8 डिग्री सेल्सियस
2020--------8.7 डिग्री सेल्सियस
2021--------8 डिग्री सेल्सियस
2022--------10.5 डिग्री सेल्सियस
2023--------7.6 डिग्री सेल्सियस
2024--------6.9 डिग्री सेल्सियस
2025--------11 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed