फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thunderstorm rains with may be in delhi

दिल्ली में आज आंधी के साथ हो सकती है झमाझम बारिश, लोगों को मिलेगी राहत

Mon, 09 Jul 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorm rains with may be in delhi
फाइल फोटो
राजधानी में रविवार को गर्मी की मार से लोग परेशान रहे। मानसून की सीजन होने के बावजूद दिल्ली का पारा 40.1 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। आंशिक रूप से बादल छाये रहे लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।   
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी का पारा 38 डिग्री सेल्सियस और बादल छाने के साथ शाम के समय बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को पारा हल्की गिरावट के साथ 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। साथ ही आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

      
वहीं, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी राजधानी में आंधी के साथ बदरा बरस सकते हैं। जबकि बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शुक्रवार को मौसम में बदलाव के कारण आंधी और बारिश के आसार हैं। उधर, शनिवार को राजधानी का पारा 33 डिग्री सेल्सियस रहने और आंधी-बारिश के आसार हैं, जिससे दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिल सकती है।    

मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनके अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और जम्मू कश्मीर सहित 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस अलर्ट को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 89 टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

एनडीआरएफ के अनुसार इन राज्यों में बारिश के दौरान बाढ़ आने की आशंका वाले इलाकों में 45 टीमों को तैनात किया गया है। ये टीम बाढ़ के दौरान किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। इनमें से सबे अधिक असम में 12 टीमें, बिहार में 7, गुजरात, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में 4-4 तथा अरुणाचल प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल में 3-3 टीमें भेजी गई हैं। दिल्ली और पंजाब में 2-2 एवं उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और त्रिपुरा में 1-1 टीम भेजी गई है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में अगले 3 दिनों तक आंशिक बादल छाये रहेंगे। साथ ही 9 और 10 जुलाई को जमकर बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 11 जुलाई को दिल्ली के अधिकांश इलाकों में तूफान और तेज बारिश की आशंका जताई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed