{"_id":"c099b334879b63dc7e3ac84127ab92ec","slug":"thug-in-the-name-of-lottery","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हैलो, 5.22 लाख दो, 25 लाख की लाटरी लगवा देंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हैलो, 5.22 लाख दो, 25 लाख की लाटरी लगवा देंगे'
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 02 Feb 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारन थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की लॉटरी के नाम पर करीब सवा पांच लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
नंगला एंक्लेव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 00123057990161 नंबर से उनके पास 23 जनवरी को फोन आया कि उनकी 25 लाख रुपये की लॉटरी निकली है।
फोन करने वाले ने बताया कि इस रकम को निकालने के लिए उनका 17 हजार रुपये का खर्च आएगा। यह 17 हजार रुपये अकाउंट नंबर 201653 में जमा कराने होंगे।
खाता नंबर किसी ललित प्रधान का बताया गया। खाते में 17 हजार रुपये जमा करा दिए, लेकिन उसके नाम पर 25 लाख रुपये की इनामी राशि जारी नहीं की गई।
इसके बाद दोबारा फोन आया कि लॉटरी की रकम हासिल करने के लिए चार लाख रुपये जमा कराने पड़ेंगे। इसी प्रकार उससे करीब 5.22 लाख रुपये जमा करवा लिए गए, लेकिन लॉटरी की रकम नहीं मिली।
पुलिस ने धोखाधड़ी करने पर ललित कुमार, अंत चरन दास और अब्दुल पर मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।