फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three years of aap: cm arvind kejriwal made promises for next two years

3 साल केजरीवाल : अगले दो साल के लिए CM ने किए ये वादे, करेंगे दिल्लीवालों की बड़ी समस्याएं दूर

Thu, 15 Feb 2018 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Feb 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
three years of aap: cm arvind kejriwal made promises for next two years
kejriwal - फोटो : vivek nigam

तीन साल पूरे होने पर सरकार ने जहां अपनी उपलब्धियां गिनाई वहीं अगले दो साल की कार्ययोजना का खाका भी जनता के सामने रख दिया।

विज्ञापन


वाई-फाई जिसे लेकर सरकार हमेशा विरोधियों को निशाने पर रही उस पर खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुस्कुराते हुए कहा कि इस साल यह हो जाएगा पर मैं तारीख नहीं बताऊंगा।
विज्ञापन


सीसीटीवी पर उन्होंने कहा कि निविदा जारी हो चुकी है जल्द ही इसपर काम शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन कामों के बीच कुछ काम रह गए है जिसे अगले दो साल में पूरा कर लेंगे। वाई-फाई व सीसीटीवी लगाने के काम इसी वर्ष पूरे कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण से ऐसे निपटेंगे

three years of aap: cm arvind kejriwal made promises for next two years
kejriwal - फोटो : vivek nigam

उन्होंने कहा कि हमारी और दिल्लीवालों की सबसे बड़ी चिंता प्रदूषण है जिसे लेकर हमने काम शुरू कर दिया है। सम विषम जैसे कदम हमने उठाएं पर वह स्थायी व्यवस्था नहीं थे। हम स्थायी समाधान की ओर बढ़ रहे है।
 

सड़कों पर धूल कम हो इसके लिए लैंड स्केपिंग करेंगे। 100 मीटर से चौड़ी सडकें जो 500 किलोमीटर है उसपर लैंड स्केपिंग करेंगे। मिट्टी वाली जगह पर घास व पौधे लगाएं जाएंगे। जिससे धूल को उडने रोका जा सके। पौधा लगाने का अभियान भी चलाएंगे।

इसके अलावा अब हम रोड कटिंग करने वाली एजेंसी को ही उसकी मरम्मत की जिम्मेदारी उठानी होगी। उम्मीद है अगले कुछ दिनों में इसपर आदेश हो जाएगा। 

इसके अलावा सरकार ने कहा कि अगले दो साल में हम 2000 नई बसें, 500 ई-बस की सुविधा लाएंगे। जिससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

प्रदूषण के कारकों को जानने के लिए हम एक बड़ा अध्ययन कराएंगे। यह अध्ययन पूरे एक साल होगा क्योंकि हर मौसम में प्रदूषण के अलग-अलग कारण होते है। उस स्टडी के जरिए हम प्रदूषण कारकों का पता करके उसे दूर करेंगे। 

डोर स्टेप डिलिवरी की होगी शुरूआत

three years of aap: cm arvind kejriwal made promises for next two years
kejriwal - फोटो : vivek nigam
केजरीवाल ने कहा कि वह डोर स्टेप डिलिवरी की शुरूआत करेंगे। यह सरकार सभी तरह के दस्तावेजों के साथ राशन के लिए भी लागू होगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार एक कंट्रोल रूम बनाएगी। वहां फोन करके बताना होगा की आपको क्या दस्तावेज बनाना है। वहां से सरकार का आदमी आपके घर आएगा।

 

आपके दस्तावेज लेगा और फिर वह प्रमाणपत्र बनाकर पोस्ट करके आपके बताएं पते पर भेज देगा। इसी तरह राशन की दुकान पर आपको नहीं जाना होगा।

 

आपको हर महीने आपको मिलने वाला राशन आपके घर बोरी में पैक करके भेज दिया जाएगा। सरकार जल्द ही इन योजनाओं को लागू करने के लिए काम कर रही है। 

तीन साल पूरा होने पर दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि सीनियर सिटीजन को अब बस में सफर के दौरान टिकट नहीं लेना होगा। उन्होंने कहा कि इसे लेकर हम काम कर रहे है। आने वाले कुछ दिनों में इसे लेकर निर्देश जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed