{"_id":"077f1f8ae88c5fa69c3b75e6178ba9b1","slug":"three-trains-of-faridabad-route-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद रूट से सफर करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद रूट से सफर करने वाले जरूर पढ़ें ये खबर
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 02 Feb 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
कोहरे ने रेल यात्रियों की परेशानी 21 फरवरी तक और बढ़ा दी है। कोहरे की आशंका को देखते हुए रद्द की गईं फरीदाबाद रूट की तीन एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन अभी बंद रहेगा।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि रेलवे ने कोहरे की आशंका को देखते हुए 28 दिसंबर 2013 से फरीदाबाद रूट की तीन एक्सप्रेस गाड़ियां, इंटरसिटी, तूफान एक्सप्रेस और उज्जैन देहरादून एक्सप्रेस को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
इससे फरीदाबाद से आगरा तथा आगरा से फरीदाबाद आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रेलवे ने उक्त तीनों गाड़ियों को 15 से 16 फरवरी तक रद्द करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि कोहरे की आशंका को देखते गाड़ियों के संचालन की समय सीमा बढ़ा दी गई है।
उम्मीद है कि इंटरसिटी आगरा जाने के लिए 20 फरवरी, तूफान एक्सप्रेस हावड़ा से श्रीगंगानगर जाने के लिए 22 फरवरी और श्रीगंगानगर से हावड़ा जाने के लिए 23 फरवरी तक रद्द रहेगी।