{"_id":"af970eb694dbe26f99939e3477ac1cc5","slug":"three-seperate-road-accident-killed-three-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 14 Apr 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में 24 घंटे के दौरान शहर में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर- 37 में रहने वाला पुनीत सैनी (27) शनिवार की रात ड्यूटी के बाद अपने घर जा रहा था। फरीदाबाद रोड पर एक ट्राला ने उसकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। उसे घायलावस्था में पारस अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना में प्रतापगढ़ (यूपी) का रहने वाला सुभाषचंद्र (38) शनिवार की रात कंपनी से छूटने के बाद शंकर चौक पर बस के इंतजार में खड़ा था। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तीसरी घटना में झारखंड निवासी अनिल (32) पुत्र संजय बसई-धनकोट रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन