फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three people murdered in the same family in Sohna

सास-ससुर व अपाहिज पति को दी ऐसी भयानक मौत, सिहर उठा पूरा गांव

Sun, 01 Oct 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोहना
ब्यूरो/अमर उजाला, सोहना Updated Sun, 01 Oct 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
Three people murdered in the same family in Sohna
demo pic
कस्बा सोहना में तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे। जिनमें मां-बाप व अपाहिज बेटा शामिल हैं। तीनों सदस्यों को रिश्तेदार शुक्रवार को उनके घर से ही गाड़ी में बैठाकर ले गए थे। घर में तीनों के अलावा कोई और मौजूद नहीं था। उक्त रिश्तेदार मृतक विपिन के ससुराल पक्ष के लोग थे।
विज्ञापन


घटना की जानकारी सोहना पुलिस को मिलते परिजनों को अवगत कराया।वहीं मृतक लोगों के परिजन व समाज के अन्य लोग शवों को हासिल करने के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंच गए। कस्बा में उक्त घटना को लेकर लोग में चर्चा है। तीनों की हत्या करने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मामला जमीन जायदाद से संबंधित माना जा रहा है।
विज्ञापन


 

Three people murdered in the same family in Sohna
demo pic
सोहना कस्बे के वार्ड-16 मोहल्ला ठाकुरवाडा निवासी रिटायर्ड सूबेदार सतपाल पुत्र रामकुमार (65), पत्नी पुष्पा (60) व बेटा पंकज (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी। तीनों लोगों को आरोपी सोहना से कार में बैठाकर अपने साथ ले गए थे। उक्त गाड़ी भी सोहना की बताई जा रही है। जिसमें परिवार की छोटी बहू व पड़ोस में रहने वाले एक नौकर पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने तीनों की हत्या कर शवों को कट्टों में भरकर गाड़ी में रख लिया, किन्तु एक कट्टा बाहर की ओर दिखाई दे रहा था। जिसके कारण आरोपियों ने शव के एक कट्टे को मेवात क्षेत्र में फेंक दिया। जबकि शेष दोनों शवों के कट्टो को राजस्थान के नौगांव के पास एक खेत में लगे बिटोड़े (उपले) में आग लगाकर जला दिया।

 

Three people murdered in the same family in Sohna
demo pic
आग लगते ही आसपास रहने वाले ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जानकारी हासिल करने के बाद छानबीन शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने बताया कि एक काले रंग की कार घटनास्थल पर दिखाई दी थी। पुलिस ने टोल टेक्स पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकालकर गाड़ी को पकडने के लिए तलाश शुरू कर दी। शवों के पूर्णत: जलने के कारण पहचानना भी मुश्किल हो गया। राजस्थान पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद तीनों लोगों के मरने की इत्तला सोहना पुलिस को दी।  

सोहना पुलिस ने उक्त घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजनों को अवगत कराया। शनिवार को परिवार व समाज के लोग एकत्रित होकर शवों को लेने के लिए नौगांव (राजस्थान) पहुंचे। सोहना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार का कहना है कि मृतक सतपाल की पुत्रवधु गीता को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर अहम सुराग जुटा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed