फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three people arrested in noore ilahai case.

सीसीटीवी ने खोली माहौल बिगाड़ने वालों की पोल

Sun, 23 Nov 2014 10:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Nov 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
Three people arrested in noore ilahai case.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के घोंडा स्थित नूर-ए-इलाही चौक पर पशु का सिर मिलने के बाद बवाल मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा है। कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो सप्ताह बाद पुलिस आरोपियों को दबोचने में कामयाब हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां सेे उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक घटना गत 9 नवंबर की रात को हुई थी। जाफराबाद थाना क्षेत्र के घाेंडा इलाके में नूर-ए-इलाही चौक पर एक पशु का सिर पड़ा मिला था।
विज्ञापन


इसके बाद एक समुदाय के लोग इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे थे। कुछ लोगों ने पथराव भी कर दिया था। हालात को काबू में कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने वहीं चौक पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की तो पता चला कि एक ठेले से पशु का सिर गिरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने पहले ठेले वाले की पहचान की। बाद में पशु काटने वाले आरोपियों की तलाश शुरू की। शुक्रवार कोे तीन लोगों को अलग-अलग जगहों से दबोचा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed