फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three people arrested for selling snatched mobile online in delhi

लॉकडाउन में काम हुआ मंदा तो ऑनलाइन बेचने लगे झपटमारी का मोबाइल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2020 08:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 13 Aug 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Three people arrested for selling snatched mobile online in delhi
झपटमारी का फोन ऑनलाइन बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन के दौरान काम मंदा होने पर झपटमारों से मोबाइल फोन लेकर उसे ऑनलाइन साइट के जरिए बेचने वाला एक इंटीरियर डेकोरेटर को द्वारका नार्थ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके निशानदेही पर दो झपटमारों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि गिरफ्तार इंटीरियर डेकोरेटर की पहचान नजफगढ़ निवासी मोहम्मद अर्श (24) के रूप में हुई है जबकि झपटमारों की पहचान नजफगढ निवासी जितेंद्र (25) और मोहम्मद हुसैन (21) के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दो मामले सुलझाने का दावा किया गया है। द्वारका के एसीपी राजेंद्र सिंह के देखरेख में द्वारका नार्थ थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह व उनकी टीम झपटमारी के मामलों की जांच कर रही थी। सर्विलांस पर रखे गए एक फोन का लोकेशन राणाजी एंक्लेव इलाके में आया। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर मोहम्मद अर्श को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो मोबाइल फोन मिले। 
विज्ञापन


पूछताछ में अर्श ने बताया कि वह दसवीं पास है और इंटीरियर डेकोरेटर का काम करता है। लॉकडाउन के दौरान उसका काम मंदा चल रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात इलाके में रहने वाले झपटमारों तारक, सलीम और जितेंद्र से हुई। उनलोगों ने भी बताया कि लॉकडाउन में झपटमारी का मोबाइल बेचने में दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्श ने कहा कि वह झपटमारी वाला मोबाइल उन्हें लाकर दें, जिसे वह ऑनलाइन बेचेगा। अर्श ने ओएलएक्स पर अपना अकाउंट बनाया और करीब एक दर्जन मोबाइल फोन को बेच दिया। जितेंद्र और हुसैन ने बताया कि वह नशे के आदी हैं और झपटमारी की वारदात को अंजाम देते हैं। तारक उन्हें वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक व स्कूटी मुहैया करता है। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र पर पहले से तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस गैंग के अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed