फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three new judges take oath of office, taking strength of Delhi High Court to 43

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों ने ली पद की शपथ, कुल जजों की संख्या हुई 43

Thu, 24 Jul 2025 12:12 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 24 Jul 2025 12:12 PM IST
सार

दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार को तीन नए न्यायाधीशों ने पद की शपथ ली और इसके साथ ही अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 43 हो गई है।

विज्ञापन
Three new judges take oath of office, taking strength of Delhi High Court to 43
दिल्ली हाई कोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों ने ली पद की शपथ - फोटो : Delhi HC/YouTube

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट में बृहस्पतिवार को तीन नए जजों विनोद कुमार, शैल जैन और मधु जैन ने पद की शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने हाईकोर्ट परिसर में आयोजित समारोह में इन जजों को शपथ दिलाई। तीनों न्यायिक अधिकारियों ने हिंदी में शपथ ली। शपथ ग्रहण के साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट के जजों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। कोर्ट की स्वीकृत संख्या 60 है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने 22 जुलाई को दिल्ली जिला न्यायपालिका के तीन न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की थी। तीनों जज 1992 में दिल्ली न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे और अपनी नियुक्ति से पहले विभिन्न ट्रायल कोर्ट में प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज के रूप में कार्यरत थे। विनोद कुमार कड़कड़डूमा कोर्ट, मधु जैन तीस हजारी कोर्ट और शैल जैन साकेत कोर्ट में तैनात थे।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने जो भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता में है। 1 जुलाई को शैल जैन और मधु जैन के नामों की सिफारिश दिल्ली हाईकोर्ट के जज के रूप में की थी। इसके एक दिन बाद कॉलेजियम ने विनोद कुमार के नाम की भी सिफारिश की थी। 21 जुलाई को छह अन्य जजों - जस्टिस वी. कामेश्वर राव, नितिन वासुदेव संबरे, विवेक चौधरी, अनिल क्षत्रपाल, अरुण कुमार मोंगा और ओम प्रकाश शुक्ला ने भी दिल्ली हाईकोर्ट के जज के रूप में शपथ ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed