फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three murders at different places in Delhi

Crime Capital Delhi : दिल्ली में अलग-अलग जगह तीन हत्याएं, आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस एक्शन में

Mon, 02 Dec 2024 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 01:39 AM IST
सार

आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस एक्शन में है। एक जगह हत्या के प्रयास की भी सूचना है।  

विज्ञापन
Three murders at different places in Delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में अलग-अलग जगह तीन हत्याओं की खबर है। आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस एक्शन में है। एक जगह हत्या के प्रयास की भी सूचना है।  प्रशांत विहार स्थित स्वर्ण जयंती पार्क (जापानी पार्क) में रविवार की सुबह एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त गोविंद के रूप में हुई है। वह डिलीवरी बॉय का काम करता था। पार्क में टहलने आए लोगों ने खून से सना शव देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


रविवार सुबह 7:15 बजे प्रशांत विहार थाना पुलिस को पार्क में एक युवक लहूलुहान हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक युवक का शव मिला। उसके शरीर पर आधा दर्जन से अधिक चाकू के निशान थे। जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त संत कबीर नगर निवासी गोविंद के रूप में हुई। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। मृतक डिलीवरी बॉय का काम करता था। पुलिस ने तुरंत क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। मृतक के पास से उसका मोबाइल फोन, पर्स, बैग और अन्य सामान मिले हैं।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि उसकी रंजिश की वजह से हत्या की गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक को शनिवार शाम एक महिला के साथ पार्क में बातचीत करते देखा गया था। महिला की भी हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पार्क के चप्पे चप्पे की तलाशी ली, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को शक है कि महिला से संबंध को लेकर गोविंद की हत्या की गई है। पुलिस ने गोविंद के फोन को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। गो
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नारायणा में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

नारायणा इलाके में शनिवार रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मनोज (36) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि छह माह पहले भी आरोपियों ने मनोज के भाई की भी हत्या कर दी थी। पुलिस अब तक उनके हत्यारों को नहीं पकड़ पाई है। परिवार वालों ने रविवार को शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिवार वाले शव को लेकर गए। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

शनिवार रात पुलिस को आई ब्लॉक नारायणा के माता मंदिर के पास एक पार्क में मनोज की चाकू मारकर हत्या किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने सारे साक्ष्य हासिल करने के बाद शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ताल में पता चला कि मनोज के शरीर पर चाकू के कई वार किए गए हैं। पुलिस ने हत्या के पीछे रंजिश की आशंका जताई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में कर लिया है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जानकारी हासिल कर रही है। परिवार वालों ने कुछ लोगाें पर हत्या का आरोप लगाया है।

छह माह पहले बड़े भाई की हुई थी हत्या
मनोज की बहन किरण ने बताया कि वह शादीशुदा था। उसकी एक बेटी और दो बेटे हैं। वह निजी कंपनी में काम करता था। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। ऐसे में उसकी हत्या क्यों की गई है, यह परिवार वालों को भी नहीं पता है। उन्होंने इलाके में रहने वाले एक विशेष समुदाय के युवकों पर हत्या का शक जताया है। उन्होंने बताया कि करीब छह माह पहले उनके बड़े भाई प्रमोद की भी वहीं हत्या कर दी थी, जहां मनोज की हत्या की गई है। प्रमोद भी शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। किरण ने बताया कि प्रमोद की हत्या में शामिल आरोपियों का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है। 

लड़की के चक्कर में वारदात का आरोप
उन्होंने बताया कि प्रमोद जिस मंजिल पर रहते थे। उसके नीचे के मंजिल पर एक लड़की रहती थी। वह किसी लड़के से बात करती थी। जब भी लड़के का फोन आता था तो वह प्रमोद की मंजिल पर आकर बात करती थी। परिवार वालों का आरोप है कि प्रमोद की हत्या के बाद उनलोगों ने पुलिस को सारी बात बताई, लेकिन पुलिस ने न तो लड़की से पूछताछ की और न ही लड़के से। परिवार वालों को शक है कि मनोज की भी उन्हीं आरोपियों ने हत्या की है, जिसने प्रमोद की हत्या की थी।

परिजनों ने नारायणा इलाके में जाम की सड़क
किरण ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग को लेकर परिवार वालों ने नारायणा इलाके में सड़क जाम कर दिया। जाम लगाने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि जाम लगते ही पुलिस वालों ने उन्हें जबरन वहां से हटाने की कोशिश की और परिवार वालों से हाथापाई की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए तुरंत कई टीमें गठित कर दी गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
 

युवक की चाकू से गोदकर हत्या

गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह 6.35 बजे पुलिस को गीता काॅलोनी फ्लाईओवर पर एक युवक का शव होने की जानकारी मिली। युवक के चेहरे, सिर और गर्दन पर चाकू के घाव थे। युवक की उम्र करीब 25 साल है।

तलाशी के दौरान मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस हत्या के पीछे आपसी रंजिश या फिर लूटपाट का विरोध करने की आशंका जता रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि युवक की पहचान के लिए दिल्ली के सभी थानों को सूचित कर दिया गया है।
 

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर जानलेवा हमला

महेंद्र पार्क इलाके में शराब पीने के लिए पैसे देने से मना करने पर एक नशेड़ी ने युवक पर ईंट से हमला कर उसे अधमरा कर दिया। लहूलुहान युवक ने किसी तरह से वहां से भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पीड़ित की पहचान लोकेश चावला के रूप में हुई है।

वह परिवार के साथ पीतमपुरा इलाके में रहता है और साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाता है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि शनिवार रात वह जहांगीरपुरी इलाके में रहने वाले अपने दोस्त विशाल चावला से मिलने आया था। देर रात वह अपने घर जा रहा था। ए ब्लॉक जहांगीरपुरी के पास इलाके में रहने वाला बोबी मिला। उसने उसे रोककर शराब के लिए मांगे। मना करने पर गाली गलौज करने लगा। 

विरोध करने पर उसने पास पड़ी ईंट उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे और उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। वह घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed