{"_id":"f31cf4d7691785ff422f40ca49efa844","slug":"three-more-student-relived-from-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल से तीन और बच्चों की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल से तीन और बच्चों की छुट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 19 Oct 2014 07:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरौला में दीवार गिरने से घायल जिला अस्पताल में भर्ती तीन बच्चों को शनिवार को छुट्टी दे दी गई। इसी के साथ अब सभी बच्चों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है।
विज्ञापन
अस्पताल में बृहस्पतिवार को 23 घायल बच्चे भर्ती किए गए थे। इनके अलावा एक शिक्षिका भी भर्ती थी। कुछ बच्चों की बृहस्पतिवार शाम को ही छुट्टी कर दी गई थी। 18 में से 15 बच्चों की शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन
इनमें से कई बच्चे ऐसे थे, जिनके परिजन खुद बच्चों की छुट्टी करा कर ले गए थे। परिजनों का तर्क था कि बच्चों के अस्पताल में भर्ती रहने के कारण माता-पिता मजदूरी पर नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ.आरएनपी मिश्र ने बताया कि अस्पताल से निखिल, तुषार और पूनम को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें अस्पताल लाने की अभिभावकों को सलाह दी गई है।
बात दें कि बृहस्पतिवार को बरौला में निर्माणाधीन घर की दीवार ढह गई थी, जिससे बगल में स्थित आरसीजे स्कूल के एक छात्र संजय की मौत हो गई थी और करीब 50 अन्य बच्चे घायल हो गए थे।