फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three miscreants of Himanshu Bhau-Neeraj Bawana gang arrested in Delhi

हत्या करने के लिए निकले थे: दिल्ली में हिमांशु भाऊ-नीरज बवाना गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Sat, 22 Feb 2025 04:15 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 22 Feb 2025 04:15 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने हिमांशु भाऊ-नीरज बवाना गिरोह से जुड़े तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Three miscreants of Himanshu Bhau-Neeraj Bawana gang arrested in Delhi
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी इलाके में मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ-नीरज बवाना गिरोह से जुड़े तीन बदमाश अतुल, रोहित और प्रिंस को गिरफ्तार किया है। तीनों से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने तीनों को समय से गिरफ्तार कर दिल्ली और हरियाणा में कई हत्याएं होने की वारदातों को रोक दिया है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि तीनों बदमाश किसी को गोली मारने के इरादे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर बवाना की तरफ जा रहे हैं। पुलिस टीम ने रोहिणी के दीप विहार स्थित प्रेम आधार अस्पताल के पास घेराबंदी की। रात करीब 10.30 बजे पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोका, जिस पर तीन आरोपी सवार थे। जब उन्हें रुकने के लिए कहा गया, तो अपराधियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक पर से नियंत्रण खो बैठे। 
विज्ञापन


उनमें से एक ने पुलिस टीम पर गोली चला दी, जो एक हवलइदार की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाई, जिससे एक हमलावर के पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के पास से एक अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, दो देशी पिस्तौल, पांच कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लंबा आपराधिक इतिहास रहा 
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ हत्या, जबरन वसूली और सशस्त्र डकैती शामिल है। अतुल पहले भी हत्या, जबरन वसूली और शस्त्र अधिनियम उल्लंघन सहित सात आपराधिक मामलों में शामिल था। जेल में रहते हुए उसने बवाना के कहने पर एक राजनेता को जबरन वसूली के लिए फोन भी किए थे। पुलिस के मुताबिक, रोहित, भारतीय सेना का एक पूर्व सैनिक है, जो बाद में अपराध की दुनिया में उतर गया। वह हत्या, डकैती और चोरी के छह मामलों में शामिल था। पुलिस ने बताया कि तीनों में सबसे छोटा प्रिंस अतुल के बहकावे में आकर गिरोह में शामिल हो गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed