{"_id":"624c7156db8c3118e2498ad5","slug":"three-miscreants-entered-shop-wearing-masks-and-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मास्क लगाकर दुकान में घुसे तीन बदमाश, महिला को गन प्वाइंट पर लेकर की लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मास्क लगाकर दुकान में घुसे तीन बदमाश, महिला को गन प्वाइंट पर लेकर की लूटपाट, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 05 Apr 2022 10:12 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 05 Apr 2022 10:12 PM IST
सार
सोमवार रात करीब नौ बजे बदमाशों ने लालबाग स्थित एक परचून की दुकान में लूटपाट की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पीड़ित महिला ने बताया कि दुकान के गल्ले से हजारों रुपये लेकर बदमाश भाग गए। मास्क आकर आए तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के आजादपुर के लालबाग इलाके में बदमाशों ने महिला दुकानदार को गोली मारने की धमकी देकर लूटपाट की। बदमाश दुकान के गल्ले से हजारों रुपये लेकर भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस को सोमवार रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि बदमाशों ने लालबाग स्थित एक परचून की दुकान में लूटपाट की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां दुकान चलाने वाली बबिता मिली। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने बुआ के बेटे सुरेश के साथ दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान तीन बदमाश उसकी दुकान पर पहुंचे। बदमाशों ने मास्क लगा रखा था। तीनों बदमाशों के पास पिस्टल और चाकू था। एक बदमाश गोली मारने की धमकी देकर गल्ले से करीब दस हजार रुपये निकालकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बबिता ने आरोप लगाया कि वारदात में शामिल एक बदमाश इलाके का रहने वाला है। बबिता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस उस बदमाश के घर पर भी दबिश दी है, जिसके बारे में पीड़िता ने वारदात में शामिल होने की बात कही है। हालांकि नामजद बदमाश घर से गायब मिला है।
विज्ञापन