फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three man beat up constable for stopping BMW car in delhi

बीएमडब्ल्यू कार रोकने पर रईसजादों ने हवलदार को पीटा, पार्टी कर घर जा रहे थे आरोपी

Mon, 02 Sep 2019 01:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 Sep 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
three man beat up constable for stopping BMW car in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

अमर कॉलोनी इलाके में शनिवार देर रात कार रोकने का इशारा करने पर बीएमडब्ल्यू में सवार एक कारोबारी व उसके तीन दोस्तों ने दिल्ली पुलिस के एक हवलदार की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाने से पहुंची अन्य पुलिसकर्मियों ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हवलदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार तीन आरोपी फरीदाबाद के बड़े कारोबारियों के बेटे हैं जबकि एक खुद ही कारोबारी है। आरोपियों की पहचान वैभव, विनोद, रिद्धवीक और गोविंद के रूप में हुई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल करवाया है। जिसकी रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि आरोपी घटना के समय नशे में थे या नहीं। 
विज्ञापन


शनिवार रात अमर कॉलोनी थाना की पुलिस गढ़ी चौक के पास पिकेट लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। करीब तीन बजे रात ग्रेटर कैलाश की ओर से एक बीएमडब्ल्यू कार आ रही थी। पिकेट पर तैनात हवलदार शेर सिंह ने कार को रूकने का इशारा किया। लेकिन कार चला रहे वैभव ने रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेर सिंह ने बेरीकेट को सामने कर कार को रोक लिया। कार रूकते ही वैभव बाहर निकलकर शेर सिंह से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान कार में बैठे उसके तीनों दोस्त बाहर उतरे और शेर सिंह से मारपीट करने लगे। अन्य पुलिसकर्मी ने बीच बचाव कर थाने को घटना की जानकारी दी। 


थाने से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने चारों आरोपियों को मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि एक आरोपी रेस्तरां चलाता है। उसका गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई जगहों पर रेस्तरां के चेन हैं। दिल्ली में भी उसका रेस्तरां था, जो बंद हो चुका है। आरोपियों ने बताया कि सभी ग्रेटर कैलाश से पार्टी कर फरीदाबाद स्थित घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed