{"_id":"5d6c1ec08ebc3e01711f5a51","slug":"three-man-beat-up-constable-for-stopping-bmw-car-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएमडब्ल्यू कार रोकने पर रईसजादों ने हवलदार को पीटा, पार्टी कर घर जा रहे थे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीएमडब्ल्यू कार रोकने पर रईसजादों ने हवलदार को पीटा, पार्टी कर घर जा रहे थे आरोपी
Mon, 02 Sep 2019 01:10 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर कॉलोनी इलाके में शनिवार देर रात कार रोकने का इशारा करने पर बीएमडब्ल्यू में सवार एक कारोबारी व उसके तीन दोस्तों ने दिल्ली पुलिस के एक हवलदार की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाने से पहुंची अन्य पुलिसकर्मियों ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हवलदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार तीन आरोपी फरीदाबाद के बड़े कारोबारियों के बेटे हैं जबकि एक खुद ही कारोबारी है। आरोपियों की पहचान वैभव, विनोद, रिद्धवीक और गोविंद के रूप में हुई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल करवाया है। जिसकी रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि आरोपी घटना के समय नशे में थे या नहीं।
विज्ञापन
शनिवार रात अमर कॉलोनी थाना की पुलिस गढ़ी चौक के पास पिकेट लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। करीब तीन बजे रात ग्रेटर कैलाश की ओर से एक बीएमडब्ल्यू कार आ रही थी। पिकेट पर तैनात हवलदार शेर सिंह ने कार को रूकने का इशारा किया। लेकिन कार चला रहे वैभव ने रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन
शेर सिंह ने बेरीकेट को सामने कर कार को रोक लिया। कार रूकते ही वैभव बाहर निकलकर शेर सिंह से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान कार में बैठे उसके तीनों दोस्त बाहर उतरे और शेर सिंह से मारपीट करने लगे। अन्य पुलिसकर्मी ने बीच बचाव कर थाने को घटना की जानकारी दी।
थाने से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने चारों आरोपियों को मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि एक आरोपी रेस्तरां चलाता है। उसका गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई जगहों पर रेस्तरां के चेन हैं। दिल्ली में भी उसका रेस्तरां था, जो बंद हो चुका है। आरोपियों ने बताया कि सभी ग्रेटर कैलाश से पार्टी कर फरीदाबाद स्थित घर लौट रहे थे।