फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three killed in storms in Delhi

तूफान के बाद दिल्ली NCR में कोहराम, 11 की मौत

Sat, 31 May 2014 03:17 AM IST
Updated Sat, 31 May 2014 03:17 AM IST
विज्ञापन
Three killed in storms in Delhi

शुक्रवार शाम दिल्ली एनसीआर में आए तूफान में दिल्ली का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया।  राजधानी के कई इलाकों से तूफान में हुई भारी तबाही की सूचना है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विवेक विहार के कस्तुरबा गांधी इलाके के गुरुद्वारे वाली गली में रहने वाली मंजीत कौर (40) अपने बेटे 17 वर्षीय अन्नू के साथ घर के बाहर खड़ी थी।
विज्ञापन


इसी दौरान आंधी चली और पड़ोस के घर का टीन शेड उड़कर अन्नू और मंजीत के उपर गिर गया। हादसे में अन्नू की सांस की नली कट गई जबकि उसकी मां के सिर पर गंभीर चोट पहुंची। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने अन्नू को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूशन से लौट रही छात्रा पर गिरी दीवार

Three killed in storms in Delhi

वहीं नजफगढ़ इलाके में रहने वाली 18 वर्षीय आशा शुक्रवार शाम अर्जून पार्क इलाके में कम्प्यूटर कोर्स करने के लिए गई थी। वापस आने के दौरान अचानक आंधी आ गई।

आंधी से बचने के लिए आशा एक फार्म हाउस के दीवार के पास खड़ी हो गई। तूफान की वजह से पांच सौ मीटर लंबी दीवार गिर गई।

आशा दीवार के मलबे के नीचे दब गई। सूचना मिलने के बाद उसे मलबा से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशा का बुधवार को 12वीं का रिजल्ट निकाला था और उसे 75 फीसदी अंक मिले थे।

कार पर गिरा पेड़, कार सवार ने दम तोड़ा

Three killed in storms in Delhi

तीसरी घटना आईटीओ इलाके की है। सत्यप्रकाश(30) नाम का शख्स अपने परिचितों के साथ इंडिगो कार से आईटीओ इलाके में आया था।

आईटीओ चौक से कुछ दूरी पर उसके कार पर एक पेड़ गिर गया। जिसकी वजह से कार में सवार चारों लोग जख्मी हो गए।

सभी को कार से निकालकर लोक नायक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने सत्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पूरी दिल्ली में कोहराम

Three killed in storms in Delhi
एयरपोर्ट पर एक शख्स प्रदीप, उत्तम नगर में एक मजदूर, चांदनी चौक में मो. यूसुफ, शालीमार बाग में मो. यूनुस और नारायणा में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई।

दीवार गिरने से न्यू अशोक नगर में चार और सीलमपुर के डी ब्लॉक में तीन लोग घायल हो गए। लालकिले के पास कार पर पेड़ गिरने से तीन और कालकाजी में सात कार क्षतिग्रस्त हो गई जबकि दिनेश घायल हो गया। मायापुरी में पेड़ गिरने से अर्चना (17) जख्मी हो गई।

गीता कॉलोनी  में स्कूल की दीवार गिरने से एक दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो र्गईं। वहीं, निजामुद्दीन इलाके में दीवार गिरने से तीन लोग घायल हो गए जबकि लाला लाजपत राय मार्ग पर कार पर पेड़ गिरने से तीन सवार जख्मी हो गए। 

गाजियाबाद में किशोरी समेत तीन की मौत

Three killed in storms in Delhi

करीब 92 घंटे/किलोमीटर की रफ्तार से आई इस मौत की आंधी ने गाजियाबाद इलाके की लोनी में कमल विहार करावल नगर दिल्ली निवासी सविता (45) पत्नी फूलचंद पुत्र सोनू (25) के साथ बाइक से भतीजी की शादी में गढ़ जा रही थी। लोनी बार्डर के पास आंधी में नगर पालिका परिषद बोर्ड उनके ऊपर गिर गया। इससे सविता की मौत हो गई, जबकि सोनू गंभीर रुप से घायल हो गया।

वहीं, लक्ष्मी गार्डन कालोनी निवासी नासिर का मकान ढहने से उसकी पुत्री नेमन (13) एवं उसकी घायल बहन को जीटीबी में भर्ती कराया गया। जहां देर रात नेमन की मौत हो गई।

उधर, मुरादनगर के गांव बंसतपुर सैंतली के सामने जूस की ठेली लगाने वाले रोहित पुत्र रामेश्वर निवासी कटरा बाजार गोंडा के ऊपर पेड़ गिरने से मौत हो गई। इसके अलावा भी आंधी कई जगहों पर कहर बरपाए हैं।

25 से ज्यादा विमानों के रूट बदले

Three killed in storms in Delhi

आंधी और तूफान का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। तूफान की वजह से करीब दो दर्जन विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट की जगह दूसरे एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा।

आंधी की वजह से एयर इंडिया का विमान A 330 को क्षतिग्रस्‍त हो गया। दूसरे एयरलाइंस के भी 2 विमानों को नुकसान पहुंचा है।

कुछ विमानों के विलंब से उड़ान भरने की भी सूचना है। वहीं, तूफान की वजह से हैंगर (पार्किंग) में खड़े चार विमानों को मामूली नुकसान पहुंचा है।

साउंड बैरियर गिरने से आरटीआर बंद

Three killed in storms in Delhi

रावतुला राव फ्लाईओवर पर लगे साउंड बैरियर फ्लाईओवर के ऊपर सड़क पर गिर गए थे। इससे एयरपोर्ट से मुनिरका की तरफ जाने वाले मार्ग को बंद करना पड़ा। कनॉट प्लेस व विकास मार्ग समेत कई मार्गों से ट्रैफिक अन्य रूट पर परिवर्तित करना पड़ा।

ट्रैफिक पुलिस ने फेसबुक व एफएम रेडियो के जरिए लोगों को जाम वाले मार्गों की तरफ न जाने की सलाह दी। इसके बावजूद लोग दो से तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मौसम खराब होने से राजधानी में सभी मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे। डीटीसी को सड़कों पर बसें बढ़ाने के लिए कहा गया था। इस कारण लोगों की परेशानी में और इजाफा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed