बच्चों ने चुराए शादी के बीच दुल्हन के सारे गहने, CCTV में दिखा सब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीपुर इलाके में शादी समारोह के दौरान एक रिसॉर्ट से दुल्हन के लाखों के जेवरात और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। दुल्हन के पिता की शिकायत पर अलीपुर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया।
जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसमें तीन बच्चों और एक महिला को बैग चुराकर भागते हुए देखा गया है। फुटेज के जरिए पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक में अधिकारी पद पर कार्यरत रामगोपाल भूटानी सपरिवार सेक्टर 15 सोनीपत में रहते हैं। 23 अगस्त को उनकी बेटी अपूर्वा भूटानी की आदर्श नगर निवासी देवेंद्र श्रीधर के बेटे निशांत से शादी थी।
महिला संग तीन बच्चे हुए सीसीटीवी में कैद
शादी समारोह का आयोजन अलीपुर स्थित सिडनी होटल व रिसॉर्ट में किया गया था। फेरे के दौरान परिवार के लोगों को पता चला कि जिस बैग में दुल्हन के जेवरात व नकदी रखे गए थे, वह गायब है।
घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। रामगोपाल ने पुलिस को बताया कि बैग में करीब 15 लाख के जेवरात व ढाई लाख रुपए नकद थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रामगोपाल की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर रिसॉर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लिया गया।
फुटेज में तीन बच्चों व एक महिला को बैग चुराकर भागते हुए देखा जा रहा है। फुटेज में दिख रही महिला और बच्चों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।