फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three girls died after falling into toilet tank

टॉयलेट टैंक में गिरने से तीन बच्चियों की मौत

Wed, 09 Jul 2014 12:57 AM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
three girls died after falling into toilet tank

बुलंदशहर के जहांगीरपुर में एक घर में तीन सगी बहनों की टैंक में गिरकर मौत से कोहराम मच गया। तीनों की बच्चियों की उम्र महज डेढ़ से 7 साल के बीच थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जहांगीरपुर के पास धनसिया गांव में किसान राकेश शर्मा के घर में एक कमरे के भीतर टॉयलेट टैंक बनाया जा रहा था।

मंगलवार को परिवार के सभी लोग कहीं गए हुए थे। घर में सिर्फ तीन बच्चियां और एक बेटा ही था। तीनों बच्चियां खेलते हुए वहां पहुंच गईं और टैंक में गिर गई। गहरे टैंक के पानी में काफी देर तक डूबे रहने से उनकी जान चली गई।
विज्ञापन

11 साल के बच्चे ने देखा ये मंजर

three girls died after falling into toilet tank

घटना का पता तब चला जब राकेश का 11 वर्षीय बेटा व‌हां पहुंचा। उसने देखा कि टॉयलेट टैंक के पानी में उसकी बहन साक्षी (1.5) तैर रही है। उसने दूसरी बहनों को आवाज लगाई लेकिन जब कोई जवाब नहीं आया तो वह डर के मारे चिल्लाने लगा।

शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। जानकारी मिलने पर प‌रिजन भी घर पहुंचे। लोगों ने टैंग से साक्षी के साथ चंचल (3.5) और प्राची (7) को बाहर निकाला।

तीनों को एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉ‌क्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed