{"_id":"5fe286478ebc3e3b903e6210","slug":"three-fraudsters-arrested-for-cheating-more-than-250-unemployed-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर 250 से ज्यादा बेरोजगारों को ठगने वाले तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर 250 से ज्यादा बेरोजगारों को ठगने वाले तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं भी
Wed, 23 Dec 2020 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 23 Dec 2020 05:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के मास्टरमाइंड व दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लक्ष्मी नगर में कॉल सेंटर चलाकर ठगी कर रहे थे और बेरोजगार युवक-युवतियों को प्लेसमेंट एजेंसी व किसी प्रतिष्ठित संस्था का अधिकारी बताते थे। आरोपी पिछले डेढ़ वर्ष में 250 से ज्यादा बेरोजगार युवक-युवतियों से 75 लाख रुपये ज्यादा ठग चुके हैं। मास्टरमाइंड ने इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की हुई है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम यूनिट डीसीपी अन्येष रॉय ने बताया कि पीड़ित युवती ने बैंक में नौकरी के लिए कई जॉब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया हुआ था। कुछ दिन पहले युवती के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को प्लेसमेंट एजेंसी का अधिकारी बताते हुए कहा कि उसका चलन मल्टी नेशनल बैंक में हो गया है। पीड़ित के पास कभी साक्षात्कार तो कभी कागज चैक करने के नाम पर कई फोन आए।
विज्ञापन
इस तरह आरोपियों ने युवती से सिक्यूरिटी फीस, वेरीफिकेशन और साक्षात्कार आदि के नाम पर एक लाख 34 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों के फोन उठाने बंद कर दिए तो पीड़िता बैंक गई और ठगे जाने का पता लगा। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्जकर इंस्पेक्टर विजय गहलावत, एसआई विजेन्द्र और एएसआई रोशन की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
एसआई विजेन्द्र की टीम ने जांच के बाद लक्ष्मी नगर स्थित कॉल सेंटर में दबिश देकर सोमवार को मास्टरमाइंड अमित कुमार, विश्वास नगर निवासी भावना व शकरपुर निवासी मेघना को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह के पर्दाफाश होने के बाद ये बात सामने आई है कि देश में अब बेरोजगार लोगों का डाटा भी बिकने लगा है। आरोपियों ने बताया कि वह बेरोजगार युवक-युवतियों का डाटा जॉब पार्टल को रुपए देकर खरीदते थे।
ये पीड़ितों को कॉल कर प्लेसमेंट एजेंसी व किसी बड़ी संस्था का अधिकारी बताते थे। पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए ये कई बार उनका साक्षात्कार लेते थे। इसके बाद कई तरीके की फीस लगने के नाम पर बेरोजगारी युवक-युवतियों को ठग लेते थे। अमित (33) ने ग्रेटर नोएडा के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग कर रखी है। मेघा(22) और भावना(32) ने स्नातक किया हुआ है।