{"_id":"6a95b1a68264e895f4015ae2","slug":"three-dpl-stars-scripted-south-delhi-superstarzs-title-reign-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152815-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीपीएल के तीन सितारों ने लिखी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की खिताबी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीपीएल के तीन सितारों ने लिखी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की खिताबी कहानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-तेजस्वी दहिया, अनमोल शर्मा और अंकित डबास आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को दिलाई जीत
काजल कुमारी
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग में अनुभव, आक्रामक बल्लेबाजी और दबाव में प्रदर्शन की अपनी अलग पहचान बनाने वाले तेजस्वी दहिया, अनमोल शर्मा और अंकित डबास ने डीपीएल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। तीनों खिलाड़ियों का सफर अलग रहा, लेकिन फाइनल में इनके प्रदर्शन ने टीम को चैंपियन बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई।
तेजस्वी दहिया
फोटो
तेजस्वी दहिया के लिए डीपीएल का खिताब कप्तान के रूप में बड़ी उपलब्धि रहा। वहीं बता दें सभी खिलाड़ियों में तेजस्वी दहिया की सबसे महंगे खिलाड़ी भी रहें। दिल्ली के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 31 दिसंबर 2024 को त्रिपुरा के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट-ए पदार्पण किया और पहली ही पारी में 114 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद डीपीएल में उनके आक्रामक अंदाज ने उन्हें पहचान दिलाई। पिछले साल उन्होंने 339 रन बनाए और बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनके प्रदर्शन का इनाम आईपीएल 2026 नीलामी में मिला, जहां उन्हें तीन करोड़ रुपये में खरीदा गया। फाइनल में उन्होंने 18 गेंदों पर 33 रन बनाए।
अनमोल शर्मा
फोटो
अनमोल शर्मा ने भी डीपीएल में अपनी निरंतरता से टीम को मजबूती दी। 2025 में उन्होंने 10 मैचों में 351 रन बनाए। 2026 में भी वह टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बने रहे। खिताबी मुकाबले में उन्होंने 42 गेंदों पर 64 रन बनाकर रन चेज की मजबूत नींव रखी।
विज्ञापन
अंकित डबास
फोटो
अंकित डबास ने अपने घरेलू क्रिकेट अनुभव का भरपूर फायदा उठाया। झारखंड के लिए लिस्ट-ए और टी20 क्रिकेट खेल चुके डबास गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने की क्षमता रखते हैं। फाइनल में उन्होंने महज 33 गेंदों पर नाबाद 61 रन ठोककर साउथ दिल्ली को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच बने।