{"_id":"6a96d646f615d4733e0f4e45","slug":"archery-shines-at-delhi-state-games-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153025-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली राज्य खेलों में तीरंदाजी का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली राज्य खेलों में तीरंदाजी का जलवा
विज्ञापन
दिपांशु, संवी, अंश और दिव्या ने जीते खिताब, मिक्स व टीम स्पर्धाओं में भी रहे दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। बवाना स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित दिल्ली स्टेट गेम्स की तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इंडियन राउंड की व्यक्तिगत, मिक्स टीम और टीम स्पर्धाओं में पदक व रैंकिंग के लिए जोरदार मुकाबला देखने को मिला।
अंडर-17 बालक वर्ग में दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल के दिपांशु ने पहला, वेद्स इंटरनेशनल के आर्यन तेसवार ने दूसरा व नकुल वत्स ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में डॉ. बीआर अंबेडकर सीएम श्री स्कूल की संवी स्वर्ण, एलके इंटरनेशनल की रितु रजत और अनन्या चौधरी ने कांस्य पदक जीता।
मिक्स टीम में वाण्या यादव-आर्यन तेसवार की जोड़ी पहली, रितु-अंशु दूसरे व संवी-अभिमन्यु तीसरे स्थान पर रहे। टीम स्पर्धा में माउंट आबू पब्लिक स्कूल रोहिणी ने स्वर्ण, अमिटी साकेत ने रजत व वेद्स इंटरनेशनल ने कांस्य जीता। रैंकिंग में बालकों में श्रेयांश, दिपांशु व नकुल वत्स तथा बालिकाओं में संवी, वाण्या यादव व रितु शीर्ष तीन में रहे।
विज्ञापन
एक अन्य इंडियन राउंड में बालकों में लव, हर्षित, पंकज तथा बालिकाओं में सृष्टि शाह, शिवांगी, प्रिया पाल ने क्रमशः पहले तीन स्थान बनाए। अंडर-19 बालक वर्ग में अंश, उत्सव गोयल, दक्ष राणा तथा बालिकाओं में दिव्या, सिफत कौर, युविका वर्मा ने शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए। रैंकिंग में भी यही क्रम रहा।