फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jatayu at Delhi Zoo to get a mate

Delhi NCR News: दिल्ली चिड़ियाघर के जटायु को मिलेगा जीवनसाथी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
-16 अन्य प्रजातियों के अकेले जानवरों के लिए भी साथी तलाश रहा चिड़ियाघर
विज्ञापन

दो राज्यों के चिड़ियाघरों से चल रही बातचीत
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली चिड़ियाघर में दो दशक से अधिक समय से अकेले रह रहे मिस्र के गिद्ध जटायु के लिए अब साथी की तलाश तेज हो गई है। चिड़ियाघर प्रशासन जटायु की जोड़ी बनाने के लिए दूसरे राज्यों के दो चिड़ियाघरों से बातचीत कर रहा है। हालांकि, प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है और संबंधित चिड़ियाघरों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। जटायु को 20 साल से अधिक पहले प्रवास के दौरान बचाकर राष्ट्रीय प्राणी उद्यान लाया गया था। इसके बाद से वह यहां अकेला मिस्र का गिद्ध है। उसके साथ रखे गए अन्य गिद्ध उम्र और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से मर चुके हैं।

छह सितंबर को पिंजौर का दौरा करेंगे अधिकारी

चिड़ियाघर के अधिकारी छह सितंबर को हरियाणा के पिंजौर स्थित गिद्ध प्रजनन एवं संरक्षण केंद्र का दौरा करेंगे। यहां चल रहे गिद्ध संरक्षण और प्रजनन कार्यक्रम की जानकारी ली जाएगी। अधिकारी के मुताबिक, किसी अन्य केंद्र से जानवरों को सीधे चिड़ियाघर नहीं लाया जा सकता। इसके लिए पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम या उपहार जैसी निर्धारित प्रक्रिया अपनानी होती है।
विज्ञापन



16 प्रजातियों के लिए भी तलाश जारी

जटायु अकेला ऐसा जानवर नहीं है जिसके लिए चिड़ियाघर साथी तलाश रहा है। 16 प्रजातियों के अकेले या समान लिंग वाले जानवरों के लिए भी जोड़ीदार खोजे जा रहे हैं। इनमें दो नर शुतुरमुर्ग, एक मादा रिया, नर बार्न आउल, इंडियन ग्रे हॉर्नबिल, ग्रे लंगूर, स्मॉल इंडियन सिवेट और ब्लैक स्वान शामिल हैं। 18 वर्षीय मादा गैंडे के लिए भी नर साथी की तलाश है। उसके साथी नर की 2025 में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


109 नई प्रजातियां लाने की योजना

चिड़ियाघर के आधुनिकीकरण के प्रस्ताव में 109 नई प्रजातियों के 2,943 जानवर लाने की योजना है। इससे चिड़ियाघर के संग्रह में कुल 201 प्रजातियां हो जाएंगी। इनमें चीता, न्यू वर्ल्ड बंदर, माउस डियर और तितलियां शामिल हैं। वर्तमान में चिड़ियाघर में 92 प्रजातियों के करीब 1,255 जानवर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed