{"_id":"3a6199317b6ece1d2ba978a3c5fffebb","slug":"three-days-before-the-hired-servant-to-give-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले काम पर रखा नौकर ही दे गया मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन पहले काम पर रखा नौकर ही दे गया मौत
Updated Wed, 25 Feb 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के मौर्या एंक्लेव इलाके में मसाला कारोबारी मुकेश ग्रोवर (55) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह शव पीतमपुरा स्थित फ्लैट में मिला। मुकेश के गले पर कपड़ा लिपटा हुआ था। उन्होंने तीन दिन पहले ही कारोबारी ने एक नौकर रखा था।
विज्ञापन
घटना के बाद से कुछ कीमती सामान और कैश के साथ नौकर गायब है। पुलिस आशंका जता रही है कि लूटपाट के दौरान नौकर ने ही कारोबारी की हत्या की। नौकर का पुलिस सत्यापन नहीं हुआ था। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, यू एंड बी ब्लॉक शालीमार बाग निवासी मुकेश का खारी बावली इलाके में मसाले की ट्रेडिंग का बड़ा कारोबार था। इन्होंने पीतमपुरा के एमयू ब्लॉक में तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में ऑफिस बनाया हुआ था।
विज्ञापन
मुकेश अक्सर यहीं रुक जाते थे। परिजनों ने बताया कि 3 दिन पहले ही उन्होंने एक जानकार के जरिये नौकर रखा था। मंगलवार रात को मुकेश फ्लैट पर ही रुक गए। सुबह फोन नहीं उठने पर उनका बेटा सुनीश वहां पहुंचा तो बाहर से ताला लगा हुआ था। अंदर तेज आवाज में टीवी चल रहा था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो फर्श पर मुकेश का शव पड़ा हुआ था। कारोबारी की सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल दफ्तर में रखा कैश और अन्य कीमती सामान गायब था। सुनीश के मुताबिक उसने भी नौकर को नहीं देखा था। पुलिस आरोपी नौकर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।