{"_id":"65d80e2868d3d0ef510c5617","slug":"three-day-international-travel-show-saatte-2024-begins-in-greater-noida-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय ट्रेवल शो: पर्यटकों को रिझाने के लिए पहुंचे देश-दुनिया के पर्यटन प्रदर्शक, 50 देशों के लगे स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय ट्रेवल शो: पर्यटकों को रिझाने के लिए पहुंचे देश-दुनिया के पर्यटन प्रदर्शक, 50 देशों के लगे स्टॉल
Fri, 23 Feb 2024 08:47 AM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 23 Feb 2024 08:47 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश शो का मेजबान राज्य है। इसके अलावा बिहार, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, झारखंड और उत्तराखंड भागीदार राज्य हैं।
विज्ञापन
ट्रेवल शो में पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ट्रेवल शो साट्टे-2024 (साउथ एशिया ट्रेवल एंड टूरिज्म एक्सचेंज) की शुरुआत हुई। ट्रेवल शो में देश के लगभग 28 राज्य और विश्व के लगभग 50 देशों के पर्यटन विभाग के प्रदर्शकों ने शिरकत की। प्रदर्शकों ने बताया कि कोरोना काल के बाद पर्यटन कारोबार तेजी से बढ़ा है। झारखंड समेत कई पर्यटन विभाग ईको टूरिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं। सिंगापुर, थाइलैंड के पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने भी विभिन्न स्थलों की जानकारी देकर पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास किया। ट्रेवल शो में बड़ी संख्या में होटल, रेस्तरां और टूरिस्ट कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की।
ट्रेवल शो-2024 बृहस्पतिवार 22 फरवरी से 24 फरवरी तक चलेगा। इंक्लूसिव एण्ड सस्टेनेबल टूरिज्म इसकी थीम है। यह 31वां संस्करण है। दावा किया गया है कि कोरोना काल के बाद पर्यटन कारोबार साल दर साल बढ़ रहा है। ट्रेवल शो में 1500 से ज्यादा प्रदर्शक शिरकत कर रहे हैं। इसके अलावा इसमें 50 हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 1 हजार से अधिक देश और विदेश के खरीदार भी शामिल हैं। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के साथ मिलकर साट्टे 2024 विश्व के 250 अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और प्रतिनिधियों की मेजबानी कर रहा है। यह सर्विसेस एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (एसईपीसी) के माध्यम से हो रहा है। इससे इनबाउंड टूरिज्म और भी बढ़ेगा और भारतीय पर्यटन उद्योग और उनके साझेदारों के लिए व्यवसाय के मौके बढ़ेंगे।
दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित कर रहा भारत
भारत सरकार की पर्यटन सचिव उपमंत्री विद्यावती ने कहा कि साट्टे-2024 विश्व में भारत की बढ़ती मौजूदगी के साथ सही समय पर एक मंच दे रहा है, जो कि भारत को दुनिया के लिए आतिथ्य-सत्कार की जानकारी देता है। भारत दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यादगार अनुभव चाहने वाले यात्रियों की पहली पसंद भारत है। थाइलैंड की पर्यटन एवं खेल मंत्री सुदावन वांगसुफाकिटकोसोल ने भारत के पर्यटन बाजार के साथ रिश्ते मजबूत करने की बात कही। इंफॉर्मा मार्केट्स- इंडिया के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास ने कहा कि यह आयोजन भारतीय पर्यटन के लक्ष्यों को हासिल करने का आधार बनेगा।
विज्ञापन
राज्य और देशों की रही भागीदारी
उत्तर प्रदेश शो का मेजबान राज्य है। इसके अलावा बिहार, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, झारखंड और उत्तराखंड भागीदार राज्य हैं। उत्तर-पूर्व के आठ राज्य इसमें शामिल हैं। इसके साथ ही सउदी अरब, दुबई, मॉरीशस, जॉर्जिया, अजरबैजान, जमैका, उज्बेकिस्तान, साउथ कोरिया, मालदीव्स, थाइलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, हॉंगकांग, वियतनाम, नेपाल, श्रीलंका और भूटान आदि शामिल हैं।
पर्यटकों को लुभाती हैं वन्यजीव सफारी
महाराष्ट्र पर्यटन निदेशालय के संयुक्त निदेशक स्वप्निल कपडनिस ने बताया कि उनके राज्य में कोकण, मुंबई, लोनावाला, महाबलेश्वर, नागपुर, ताडोबा, शिरडी, छत्रपति संभाजी नगर आदि पर्यटनों के आकर्षण के केंद्र हैं। इनके अलावा महाराष्ट्र की प्राकृतिक सुंदरता, जल खेल और वन्यजीव सफारी जैसे रोमांच भी पर्यटकों को लुभाते हैं। झारखंड के पर्यटन स्टाल की प्रभारी श्रेया स्वराज ने बताया कि ईको पर्यटन सर्किट, बौद्ध सर्किट आदि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। कोरोना के बाद झारखंड के ईको फ्रेंडली पर्यटन को पर्यटक काफी पसंद कर रहे हैं। झारखंड में वन्यजीव संरक्षण के साथ शानदार झरने, मनोरम प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों को काफी लुभाते हैं।