{"_id":"6a70a6969b368a032d063e87","slug":"three-cunning-burglars-arrested-gold-jewelry-worth-lakhs-recovered-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148950-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: घर में चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, लाखों के सोने के गहने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: घर में चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, लाखों के सोने के गहने बरामद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
शाहदरा जिले की जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस ने घर में सेंधमारी के एक मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के लाखों के गहने बरामद किए हैं। बदमाश पर पहले से चोरी के दो मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस उपायुक्त आर पी मीणा ने बताया कि 19 जुलाई को जीटीबी एन्क्लेव निवासी अमित ने घर में चोरी की चोरी की शिकायत की। उसने बताया कि अज्ञात बदमाश घर में घुसकर सोने के मंगलसूत्र, अंगूठियां, पायल समेत अन्य कीमती गहने चोरी कर भाग गए हैं। जांच में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास और आरोपियों के संभावित भागने के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसके जरिये पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की। उसके बाद पुलिस ने बदमाशों पर निगरानी कर नंदनगरी निवासी मनोज, लोनी निवासी आकिब और राजीव नगर निवासी महेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।