सड़क हादसा: सीआरपीएफ की 3 महिला सिपाहियों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के द्वारका इलाके में हुए एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ की तीन महिला सिपाहियों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह लगभग 6:30 बजे हुआ जब महिला सिपाहियों का एक ग्रुप झरोदा कला कैंप से द्वारका कैंप जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कांस्टेबलों से भरी बस जैसे ही द्वारका सेक्टर 14 के पास पहुंची, पीछे आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस पलट गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक, बस को लगभग 50 मीटर आगे तक खींच ले गया।
तीन सिपाही कोमा में
हादसे में मारे गए लोगों की पहचान एएसआई रामकला (45), हेड कांस्टेबल सीमा (38) और सरोज (40) के रूप में हुई है। हादसे में उनके 18 अन्य सहकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए जिनमें से तीन कोमा में चले गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये सभी सिपाही सीआरपीएफ की 88 बटालियन फोर्स से जुडे हैं। ये सभी सुबह अपना ड्यूटी चार्ट चेक करने के लिए द्वारका कैंप जा रहे थे। सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन सभी को नई दिल्ली इलाके एरिया में ड्यूटी के लिए जाना था।
घटना के बाद आरोपी ट्रक डाइवर मौके से भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।