{"_id":"682fcea37fe2e57b490e1fc7","slug":"three-corona-infected-found-in-gurugram-faridabad-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR : गुरुग्राम-फरीदाबाद में मिले कोरोना के तीन संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क; जीनोम रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR : गुरुग्राम-फरीदाबाद में मिले कोरोना के तीन संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क; जीनोम रिपोर्ट का इंतजार
Fri, 23 May 2025 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 23 May 2025 06:56 AM IST
सार
इनमें कोविड का कौन सा वेरिएंट सक्रिय है इसके लिए जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार है। एहतियातन संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच भी कराई गई है।
विज्ञापन
कोरोना का खतरा
- फोटो : PTI
विस्तार
दो साल बाद गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोरोना ने फिर दस्तक दी है। इन शहरों में तीन मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिन्हें लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इनमें कोविड का कौन सा वेरिएंट सक्रिय है इसके लिए जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार है। एहतियातन संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच भी कराई गई है।
विज्ञापन
गुरुग्राम में एक महिला और एक बुजुर्ग में कोरोना के लक्षण मिले हैं। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सेक्टर-51 की महिला मुंबई से लौटने पर बीमार हुईं हैं, जबकि बुजुर्ग की ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। फरीदाबाद में एक सिक्योरिटी गार्ड के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन