फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three convicts of Nirbhaya case will go to Supreme Court tomorrow

निर्भया के तीन दोषी कल जाएंगे सुप्रीम कोर्ट, एक देगा पुनर्विचार याचिका, दो क्यूरेटिव पिटीशन

Sun, 03 Nov 2019 12:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Nov 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Three convicts of Nirbhaya case will go to Supreme Court tomorrow
nirbhaya case - फोटो : फाइल फोटो

जघन्य निर्भया कांड के तीन दोषी मौत की सजा के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। जेल प्रशासन की ओर से मिले नोटिस के बाद अक्षय कुमार पुनर्विचार याचिका दायर करेगा, जबकि पवन और विनय क्यूरेटिव पिटीशन दायर कर सजा कम करने का अनुरोध करेंगे।

विज्ञापन


जल प्रशासन ने 29 अक्तूबर को जारी नोटिस में चारों दोषियों को आगाह किया था कि वे दया याचिका दायर करें, क्योंकि उनके पास केवल 4 नवंबर तक का समय है। वे याचिका नहीं देते तो जेल प्रशासन अदालत से डेथ वारंट निकालने का अनुरोध करेगा।   
विज्ञापन


अक्षय, पवन और विनय के वकील एपी सिंह ने बताया कि तीनों के परिजनों ने उनसे संपर्क किया है और इन्हें बचाने की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटिस ऐसे समय में जारी किया गया, जब कोर्ट में छुट्टी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अक्षय के ससुर का बिहार में देहांत हो गया है। उसकी पत्नी सविता से बात हो गई है। वह सोमवार को दिल्ली पहुंचेगी। विनय के पिता हरेराम और पवन के पिता हीरालाल गुप्ता भी उनके संपर्क में हैं। विनय और पवन के पिता आरके पुरम के रविदास कैंप में रहते हैं। 


एपी सिंह ने बताया कि वह सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालेंगे। उन्होंने कहा कि पवन के जुवेनाइल संबंधी एक याचिका हाईकोर्ट में चल रही है। कानूनी जानकारों के मुताबिक, अदालत ने इनकी याचिका पर सुनवाई की मंजूरी दी तो मौत की सजा कुछ समय के लिए टल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed