फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three coins got stuck in the child's food pipe, he was treated in Rohini's government hospital

खेल-खेल में आफत में आई जान: बच्चे ने निगले 5-10 रुपये के सिक्के, खाने की नली में फंसे; डॉक्टरों ने ऐसे निकाला

Thu, 24 Jul 2025 02:12 PM IST
विजय पुंडीर ललित कौशिक, अमर उजाला, नई दिल्ली
ललित कौशिक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 24 Jul 2025 02:12 PM IST
सार

बुधवार सुबह बच्चे ने खेल-खेल में तीन सिक्के निगल लिए। इसके कुछ देर बाद बच्चे को खाने-पीने में दिक्कत होने लगी। बच्चे को बुधवार देर रात 11 बजे इमरजेंसी में उपचार के लिए लाया गया। बच्चे की एक्सरे जांच में तीन सिक्के खाने की नली में फंसे दिखे। 

विज्ञापन
Three coins got stuck in the child's food pipe, he was treated in Rohini's government hospital
बच्चे की खाने की नली में फंसे तीन सिक्के - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने 12 वर्षीय बच्चे की जान बचाई है। बच्चे ने पांच और दस रुपये के तीन सिक्के निगल लिए थे। सिक्के बच्चे की खाने की नली में जाकर फंस गए थे। इससे बच्चे को कुछ भी खाने में दिक्कत हो रही थी। बच्चे को उपचार के लिए रोहिणी स्थित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया।

विज्ञापन

अस्पताल के ईएनटी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि 12 वर्षीय बच्चा हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। बुधवार सुबह बच्चे ने खेल-खेल में तीन सिक्के निगल लिए। इसके कुछ देर बाद बच्चे को खाने-पीने में दिक्कत होने लगी। परिवार के सदस्यों ने बच्चे को केला भी खिलाया। लेकिन सिक्के फिर भी नहीं निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को बुधवार देर रात 11 बजे इमरजेंसी में उपचार के लिए लाया गया। बच्चे की एक्सरे जांच में तीन सिक्के खाने की नली में फंसे दिखे। उपचार के लिए तुरंत बच्चे को ऑपरेशन थियेटर लेकर गए। डॉक्टरों की टीम ने एनेस्थीसिया देकर एसोफैगोस्कोपी प्रक्रिया के जरिए सिक्के बाहर निकाले। इसमें दो पांच रुपये के सिक्के और एक दस रुपये का सिक्का शामिल था।

विज्ञापन

उन्होंने कहा यह प्रक्रिया एंडोस्कोपी की तरह होती है। जिसमें एक पतली ट्यूब मुंह के माध्यम से अंदर डाली जाती है। बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ्य और तेजी से ठीक हो रहा है। बच्चे ने खाना-पीना भी शुरू कर दिया है। बच्चे की खाने की नली से सिक्के बाहर निकालने की प्रक्रिया की टीम में डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. दिव्यांशु, डॉ. सरवनन शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: सावधान : मानसून की बारिश के बीच मच्छरों का हमला तेज, एक माह में लार्वा मिलने के मामलों में 80 प्रतिशत बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed